[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल दो आपराधिक गुटों के बीच बमबाजी, चार हुए घायल

दो आपराधिक गुटों के बीच बमबाजी, चार हुए घायल

0
दो आपराधिक गुटों के बीच बमबाजी, चार हुए घायल

प्रतिनिधि, बैरकपुर. उत्तर 24 परगना की भाटपाड़ा नगरपालिका का वार्ड 17 स्थित मोमिनपाड़ा इलाका शुक्रवार देर रात बमों की आवाज से दहल उठा. बताया गया है कि दो आपराधिक गुटों के बीच इलाका दखल करने को लेकर घटना हुई. घटना में तीन स्थानीय और एक अपराधी घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए कोलकाता के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी. पुलिस घटना की जांच कर रही है. पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार रात मोमिनपाड़ा इलाके में दो बदमाशों के बीच लड़ाई हो गयी. इसके बाद दोनों गुटों के सदस्यों ने बमबाजी शुरू कर दी, जिसमें तीन स्थानीय और एक बदमाश घायल हो गये. उन्हें पहले भाटपाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. खबर पाकर शनिवार सुबह मौके पर भाटपाड़ा थाना की पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. बताया गया है कि काला बाबू और एक अन्य गुट को बीच बमबाजी की घटना हुई. बैरकपुर के पूर्व सांसद और भाजपा नेता अर्जुन सिंह का दावा है कि काला बाबू की पार्टी को फिर से सक्रिय किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि काला बाबू के लोगों ने यह काम किया है. उन्होंने पुलिस पर बदमाशों से मिलीभगत का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि पुलिस ने बैरकपुर में इन बदमाशों को फिर से सक्रिय करने की पहल की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel