[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल भाजपा केंद्रीय दल के पहुंचने से पहले माहेश्वरी भवन के पास मिला ‘बम’

भाजपा केंद्रीय दल के पहुंचने से पहले माहेश्वरी भवन के पास मिला ‘बम’

0
भाजपा केंद्रीय दल के पहुंचने से पहले माहेश्वरी भवन के पास मिला ‘बम’

संवाददाता, कोलकाता चुनाव बाद की हिंसा से प्रभावित लोगों से मिलने व हालात का जायजा लेने के लिए भाजपा का चार सदस्यीय प्रतिनिधिदल राज्य के दौरे पर है. प्रतिनिधिदल में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल और मध्य प्रदेश से राज्यसभा की सांसद कविता पाटीदार शामिल हैं. रविवार शाम इस तथ्यान्वेषी दल के कोलकाता स्थित माहेश्वरी भवन के दौरे से पहले नजदीक में ही बम मिलने से हड़कंप मच गया.

सेंट्रल एवेन्यू के मुरलीधर सेन लेन में भाजपा का पार्टी दफ्तर है. पास के माहेश्वरी भवन में चुनाव बाद की हिंसा से प्रभावित कुछ पीड़ित शरण लिये हुए हैं. भाजपा प्रतिनिधिदल के यहां पहुंचने से पहले रविवार शाम को डिवाइडर के पास सुतली नुमा वस्तु मिलने से अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलने पर कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार से पुलिस दल के अलावा बम डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीएस) भी मौके पर पहुंचा. बमनुमा वस्तु के आसपास बैरिकेड कर दिया गया. मौके पर खोजी कुत्ता भी लाया गया. उसकी मदद से जांच की गयी. फिर पानी भरे बाल्टी में बमनुमा वस्तु को डाल दिया गया. पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया. पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली कि माहेश्वरी भवन के पास सड़क के डिवाइडर के पास बम के आकार की वस्तु पड़ी है. जिसके बाद पुलिस दल वहां पहुंचा.

प्रतिनिधिदल ने पीड़ितों से की मुलाकात: इधर, रात 8.30 बजे के करीब भाजपा केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य माहेश्वरी भवन पहुंचे. उन्होंने राज्यभर से आकर ठहरे राजनीतिक हिंसा के शिकार लोगों से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि माहेश्वरी भवन में एक-एक कर पीड़ितों ने अपनी आपबीती सुनाई. कहा कि चुनाव परिणाम आते ही उन्हें जुल्म का शिकार होना पड़ा. घर लौटने पर उन्हें हत्या की धमकी दी गयी है. केंद्रीय दल के सदस्यों ने पीड़ितों की पूरी बातें सुनीं. दल के सदस्य और जगह भी जायेंगे. फिर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को रिपोर्ट सौंपी जायेगी. देखें पेज 02 भी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel