[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल छह दिन बाद भी नहीं मिला शव

छह दिन बाद भी नहीं मिला शव

0
छह दिन बाद भी नहीं मिला शव

परिजनों ने सीएम से मांगी मदद

मलेशिया में हुए सड़क हादसे में बनगांव के युवक की हुई मौत

संवाददाता, बनगांव

मलेशिया में काम करने गये उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव निवासी एक युवक की दुर्घटना में मौत हो गयी थी. लेकिन घटना के छह दिन बाद भी उसका शव उसके घर नहीं पहुंचा. इससे मृतक के परिजन चिंतित हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मदद की गुहार लगायी है. मृतक का नाम अकरामुल मंडल (29) है. वह गोपालनगर थाना अंतर्गत गंगानंदपुर ग्राम पंचायत अधीन कल्याणपुर क्षेत्र का निवासी था. विगत शुक्रवार की रात दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी. शनिवार को उसकी मौत की खबर उसके घरवालों को फोन पर दी गयी. परिजनों का कहना है कि डेढ़ साल पहले वह मलेशिया गया था. वहां सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी.

मृतक की मां स्नेहा बीबी ने कहा है कि शुक्रवार रात जब वह अपने साथियों के साथ सड़क किनारे काम कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी. हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी, जिसमें अकरामुल भी था. परिजनों का कहना है कि अकरामुल की पत्नी और छोटी एक बेटी है, जो अब असहाय हो गयी हैं. हम चाहते हैं कि सरकार मृतक की पत्नी एवं बेटी की मदद करे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel