[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल भाजपा कार्यकर्ता को पीटा, टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत

भाजपा कार्यकर्ता को पीटा, टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत

0
भाजपा कार्यकर्ता को पीटा, टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत

दुर्गापुर. लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष की हार के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा दबाव बनाए जाने और पिटाई करने का आरोप भाजपा की ओर से लगातार लगाया जा रहा है. शुक्रवार को दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाने में ऐसे ही एक मामले की शिकायत भाजपा की ओर से दर्ज करायी गयी है. शिकायतकर्ता रंजीत अधिकारी अमरावती के वेंबे कॉलोनी के रहने वाले हैं और भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में हार के बाद रोजाना ही तृणमूल के लोग घर के समीप आकर गाली गलौज करते हैं. साथ ही अक्सर तृणमूल पार्टी कार्यालय में आने के लिए धमकाया जाता है. जिसका विरोध करने पर शुक्रवार सुबह तृणमूल के समर्थकों ने उनकी पिटाई कर दी. हमला करने वालों में अभिजीत घोष और शतदल रॉय सहित कई लोग शामिल हैं. उनके खिलाफ थाने लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. बर्दवान दुर्गापुर भाजपा के संगठनात्मक जिला महासचिव अभिजीत दत्ता ने कहा कि तृणमूल के आतंक से कई कार्यकर्ता बेघर हो गये हैं. वह आतंक के साये में जीवन गुजार रहे हैं. घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस को इस मामले में दोषियों पर कार्यवाही करनी चाहिए. इस बारे में पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल उपाध्यक्ष उत्तम मुखोपाध्याय ने कहा कि यह सब भाजपा का नाटक हैं. भाजपा इस तरह का झूठा आरोप लगाकर तृणमूल को बदनाम करने की कोशिश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel