[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल भाटपाड़ा में भाजपा नेता के घर के सामने बमबाजी

भाटपाड़ा में भाजपा नेता के घर के सामने बमबाजी

0
भाटपाड़ा में भाजपा नेता के घर के सामने बमबाजी

बैरकपुर.

उत्तर 24 परगना जिले की भाटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 18 अंतर्गत अचला बागान रोड इलाके में बदमाशों ने बैरकपुर सांगठनिक जिले के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश नेता उमा शंकर सिंह के घर के सामने बमबाजी की. घटना के बाद बदमाश फरार हो गये. आरोप तृणमूल समर्थित अपराधियों पर लगाया गया है. भाजपा नेता उमा शंकर सिंह का आरोप है कि कुछ लोग उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं. जगदल और भाटपाड़ा को अशांत करने का प्रयास किया जा रहा है. बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने चुनाव आयोग से कहा कि भले ही मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया हो, लेकिन मतगणना से पहले ही भाटपाड़ा में अशांति फैलाने की साजिश रची जा रही है. जैसे-जैसे वोटों की गिनती का दिन नजदीक आ रहा है, तृणमूल समर्थित अपराधी लोगों को आतंकित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. उन्होंने बमबाजी की घटना पर कहा : मैं पुलिस प्रशासन से कहूंगा कि अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करें नहीं तो आप जवाबी कार्रवाई से निबट नहीं पायेंगे.

दूसरी ओर, जगदल विधानसभा के विधायक सोमनाथ श्याम ने जगदल में हुई बमबाजी की घटना के लिए बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह को जिम्मेदार ठहराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel