[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल भाजपा प्रत्याशी ने अभिभावकों से अपने बच्चों को तैराकी सिखाने का किया आह्वान

भाजपा प्रत्याशी ने अभिभावकों से अपने बच्चों को तैराकी सिखाने का किया आह्वान

0
भाजपा प्रत्याशी ने अभिभावकों से अपने बच्चों को तैराकी सिखाने का किया आह्वान

बांकुड़ा. देश में लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का आयोजन होरहा है. अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोग अपने दल के संबंध में लोगों को जानकारी दे रहे हैं तो वही राजनीतिक अखाड़े से अलग हटकर सामाजिक सेवा एवं जागरूकता का संदेश बांकुड़ा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सरकार द्वारा दिया जा रहा है. रविवार को ऐसा ही नजारा शहर के लोकपुर स्थित तालाब में देखा गया. यहां भाजपा प्रत्याशी खुद तालाब में तैर रहे थे साथ ही दूसरों को भी तैरने के लिए प्रेरित कर रहे थे. उन्होंने अभिभावकों को संदेश दिया कि अपने बच्चों को तैरना सीखायें. साथ ही युवक युवतियों को भी तैराकी सीखने के प्रति रुचि दिखाने का आह्वान किया. रविवार की सुबह लोकपुर स्थित अपने आवास से संलग्न तालाब में डॉ सुभाष सरकार अपने समर्थकों के साथ तालाब में उतर पड़े एवं कुछ देर तक तैरने का आनंद लिया. मौके पर डॉ सरकार का कहना था कि देश का सबसे बड़ा पर्व चुनाव उत्सव चल रहा है. अलग-अलग राजनीतिक दल के लोगों से उनका आह्वान है कि सामाजिक सेवा के प्रति भी लोगों को जानकारी दें. वह भी बच्चों के अभिभावकों यही संदेश देना चाहते हैं कि अपने बच्चों को तैरना सिखायें. साथ ही युवक युवतियों को भी तैराकी सीखने के लिए वह कह रहे हैं. तैराकी सीखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि जीवन के पथ में यह बेहद जरूरी है. यह अच्छा व्यायाम है. कई बार आपात स्थिति में हवाई जहाज को समुद्र में उतारा जाता है. जहां लाइफ जैकेट दी जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel