[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, वाहन चालक फरार

सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, वाहन चालक फरार

0
सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, वाहन चालक फरार

पुरुलिया.

सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गयी. रविवार रात जिले के नीतूरिया थाना क्षेत्र के बालीतोड़ा इलाके में यह दुर्घटना हुई. पुलिस ने मृत बाइक चालक का नाम चंचल राय (42) बताया है. वह रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बारीकबांध इलाके में रहते थे. पुलिस तथा स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपना काम समाप्त कर चंचल राय अपनी मोटरसाइकिल से सांतुड़ी की ओर से अपने घर रघुनाथपुर लौट रहे थे. इसी दौरान बालीतोड़ा गांव के समक्ष सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन के साथ आमने सामने टक्कर होने से चंचल गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत हरमाड़ी स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया. लेकिन वहां उनकी हालत नाजुक होने से उन्हें देर रात रघुनाथपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले आया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. नीतूरिया थाने के पुलिस ने घातक चार पहिया वाहन को अपने कब्जे में कर लिया है पर घटना के बाद वाहन का चालक फरार हो गया. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel