[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल बादुरिया : तीन लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित

बादुरिया : तीन लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित

0
बादुरिया : तीन लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित

बशीरहाट. उत्तर 24 परगना के बादुरिया ब्लॉक के श्रीरामपुर ग्राम में तीन लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाये गये हैं. इनमें 18 वर्षीय एक कॉलेज छात्र, 19 वर्षीय एक गृहिणी और 29 वर्षीय एक युवक के शरीर में यह वायरस पाये गये हैं. गुरुवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग की एक मेडिकल टीम ने इलाके का दौरा किया. जानकारी के मुताबिक, तीन लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले हैं. उनके इलाज की व्यवस्था की गयी है.

साथ ही इलाके के लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इसके अलावा पीड़ित लोगों के लिए उचित चिकित्सा व्यवस्था की जा रही है. बशीरहाट सब डिवीजन के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अनुपम भट्टाचार्य ने कहा कि उस क्षेत्र में विशेष शिविर लगाया गया है. आम लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सभी तरह की व्यवस्था की गयी है. पांच लोगों में इन्फ्लूएंजा मिला है. इसके अलावा तीन लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित हैं. नियमित स्वास्थ्य जांच, रक्त के नमूने एकत्र करने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि दवाएं सभी तक पहुंचें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel