[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने किया महिला पर जानलेवा हमला

मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने किया महिला पर जानलेवा हमला

0
मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने किया महिला पर जानलेवा हमला

रूपनारायणपुर.

सालानपुर थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर विवेकानंदपल्ली इलाके का निवासी व मानसिक रूप से विक्षिप्त श्यामा प्रसाद मंडल ने अपने ही पड़ोसी व इलाके के प्रतिष्ठित व्यवसायी साव काठगोला के मालिक हीरालाल साव की पत्नी अनिता साव (42) पर जानलेवा हमला कर दिया. श्रीमती साव उस दौरान घर के पास ही पीएचइडी के नल से पानी लेने के लिए खड़ी थीं. श्यामाप्रसाद अचानक से आकर उनपर चाकू से वार करने लगा. श्रीमती साव गिर गयीं, उसके बाद भी वह वार करता रहा. लोगों ने छुड़ाने का प्रयास किया तो स्थानीय निवासी मृणाल कुंडू भी घायल हो गये. श्रीमती साव के बेहोश हो जाने के बाद वह उन्हें मरा समझ कर वहां से चला गया और पास ही रूपनारायणपुर पुलिस फांड़ी में जाकर खुद को सरेंडर कर दिया. श्रीमती साव को तुरंत दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर किया गया. इस हमले में श्यामापद भी घायल हुआ था, पुलिस ने उसका इलाज करवाया. उसके हाथ में भी टांके लगे हैं. फिलहाल उसे जिला अस्पताल में रखा गया है. उसके भाई जयंत मंडल ने पुलिस को बताया कि पिछले पांच वर्षों से उसका इलाज चल रहा है. एक दिन पहले उसने दवा नहीं खाई थी, जिसके कारण यह हरकत की है.मां को खा गयी, इसलिए किया हमलापुलिस के पूछने पर कि क्यों उस महिला पर हमला कियातो श्यामाप्रसाद ने बताया कि उसकी मां उसी नल पर पानी लेती थी. अनिता ने उसकी मां को खा लिया. पिछले कुछ दिनों से मां सपने में आ रही थी. उसके कहने पर ही अनिता पर हमला किया. फिलहाल उसे मानसिक इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भेजा है. पुलिस ने बताया घटना की जीडी दर्ज कर ली गयी है. शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel