[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल कर्मचारी की मौत के बाद मुआवजे के लिए प्रदर्शन, आश्रित को नौकरी पर सहमति

कर्मचारी की मौत के बाद मुआवजे के लिए प्रदर्शन, आश्रित को नौकरी पर सहमति

0
कर्मचारी की मौत के बाद मुआवजे के लिए प्रदर्शन, आश्रित को नौकरी पर सहमति

जामुड़िया.

जामुड़िया के इकड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित रेक निर्माण कारखाने में कार्यरत श्रमिक राजेश राम(42) की मौत के बाद सोमवार को कारखाना गेट के सामने विरोध-प्रदर्शन किया गया. मृतक एबी पिट गांव का निवासी था.

परिजनों व स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय तक कारखाने में धूल एवं प्रदूषण के संपर्क में रहने के कारण उनके फेफड़ों पर गंभीर असर पड़ा, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गयी. मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह सांस लेने में तकलीफ होने पर राजेश राम को कालीपहाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने कारखाना प्रबंधन से मुआवजे एवं परिवार के पुनर्वास की मांग की. प्रारंभ में प्रबंधन और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत में सहमति नहीं बन सकी. इसके बाद मृतक का पार्थिव शरीर कारखाना गेट के सामने रखकर कई घंटों तक प्रदर्शन किया गया. बाद में प्रबंधन के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के बीच हुई बैठक में मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति बनी, जिसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया.

प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने क्षेत्र के कई उद्योगों पर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो व्यापक जनआंदोलन किया जायेगा. मृतक राजेश राम अपने पीछे पत्नी व चार बेटियों को छोड़ गये हैं. घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel