[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल आमरासोता इलाके में पानी के लिए त्राहिमाम, मानव दीवार बना किया चक्काजाम

आमरासोता इलाके में पानी के लिए त्राहिमाम, मानव दीवार बना किया चक्काजाम

0
आमरासोता इलाके में पानी के लिए त्राहिमाम, मानव दीवार बना किया चक्काजाम

रानीगंज.

रानीगंज के वार्ड 34 के आमरासोता इलाके में पिछले छह-सात महीनों से जारी गंभीर पेयजल संकट ने शनिवार को उग्र रूप ले लिया. पीने के पानी की किल्लत से त्रस्त स्थानीय लोगों ने यहां पंजाबी मोड़ फांड़ी क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) – 60 पर हाथों में हाथ डाल कर ””मानव श्रृंखला”” बनायी और सड़क जाम कर प्रतिवाद जताया.

कामकाज छोड़ पानी ढोने को युवा मजबूर

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से इलाके में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है. स्थिति इतनी विकट है कि लोगों को पीने का पानी लाने के लिए साइकिलों और वाहनों के जरिए वार्ड के दूसरे हिस्सों में जाना पड़ता है. प्रदर्शन में शामिल स्थानीय सुखेन बाउरी ने बताया कि उन्हें अपना जरूरी कामकाज और दिहाड़ी छोड़कर दिन भर पानी का इंतजाम करना पड़ता है, इसके बावजूद परिवार की जरूरत भर पानी नहीं मिल पाता. वहीं उन्होंने सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए हाईवे पर बम्पर बनाने की मांग किया.

आंदोलनकारियों ने आसनसोल नगर निगम प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि यह क्षेत्र निगम के अंतर्गत आने के बावजूद प्रशासन अब तक सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित क्यों नहीं कर पाया है. स्थानीय नीना बाउरी का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है. उन्होंने कहा कि हम सिर्फ आश्वासन नहीं, समाधान चाहते हैं. जब तक वार्ड पार्षद और निगम प्रशासन पानी की नियमित आपूर्ति के लिए कोई ठोस लिखित गारंटी नहीं देते, हमारा आंदोलन जारी रहेगा.

यातायात बाधित, पुलिस तैनात

शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस बल और स्थानीय पार्षद ज्योति सिंह मौके पर पहुँचा और प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. वार्ड पार्षद ने कहा कि पीएचई पाइप लाइन खराब होने के कारण कई माह से जलापूर्ति की समस्या है,हालांकि दो टैंकर से पानी दिए जाने पर भी पूरी तरह से समस्या नहीं मिट रही है,जल्दी ही इसका समाधान कर ली जाएगी.स्थाई समाधान का आश्वाशन मिलने पर प्रदर्शन समाप्त हुई.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel