[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल West Bengal Crime: हिस्ट्रीशीटर बनने के लिए 1000-2000 में मर्डर कर रहे युवा, सुपारी किलिंग का बदला ट्रेंड

West Bengal Crime: हिस्ट्रीशीटर बनने के लिए 1000-2000 में मर्डर कर रहे युवा, सुपारी किलिंग का बदला ट्रेंड

0
West Bengal Crime: हिस्ट्रीशीटर बनने के लिए 1000-2000 में मर्डर कर रहे युवा, सुपारी किलिंग का बदला ट्रेंड

West Bengal Crime| आसनसोल (पश्चिम बंगाल), शिवशंकर ठाकुर : पिछले कुछ वर्षों में सुपारी किलिंग के धंधे में नया ट्रेंड सामने आया है. इसने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है. नये-नये शूटर हिस्ट्रीशीटर बनने के लिए 1000-2000 रुपए में मर्डर जैसा संगीन अपराध कर रहे हैं. वजह सिर्फ मर्डर का नंबर बढ़ाना है, ताकि कुख्यात शूटर का लेवल लग जाये. इसके बाद मुंहमांगी रकम लेकर अपराध को अंजाम देंगे. प्रभात खबर ने इसकी पड़ताल की, तो जो फैक्ट्स सामने आये, उसके बारे में जानकर कोई भी हैरान रह जायेगा.

केस नंबर-1 : तुलसीहाड़ी में ईसीएल के परेश मरांडी का मर्डर

19 जनवरी 2022 को सुबह 10:30 बजे कुल्टी थाना क्षेत्र के सांकतोड़िया पुलिस फाड़ी के शीतलपुर बांधनामो गांव निवासी परेश मरांडी (45) की तुलसीहाड़ी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गयी. वह ईसीलएल में काम करता था. पुलिस ने मृतक की पत्नी मंगली मरांडी, उसकी बेटी के मित्र विक्की नोनिया और उसके दोस्त संदीप नोनिया एवं विशाल पासवान को गिरफ्तार किया. जांच में पता चला कि इन लोगों ने परेश की हत्या के लिए मुंगेर (बिहार) के शूटर हिमांशु पासवान को ढाई लाख रुपए की सुपारी दी थी. 2 हजार रुपए एडवांस मिलते ही शूटर ने कांड को अंजाम दे दिया.

केस नंबर-2 : 1000 रुपए लेकर गुरुजी ने शंभुनाथ मिश्रा को मार डाला

11 अक्तूबर 2023 को सुबह 9 बजे कुल्टी थाना क्षेत्र के चिनाकुड़ी 3 नंबर डीपीएस मोड़ के पास सूद के कारोबारी शंभुनाथ मिश्रा (48) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने 12 घंटे के अंदर नामजद आरोपी मोहम्मद शमीम को गिरफ्तार किया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या के लिए उसने जमुई (बिहार) के गिद्धौर थाना क्षेत्र के शूटर मुरारी प्रसाद विश्वकर्मा उर्फ गुरुजी को हत्या की सुपारी दी थी. एक लाख में सौदा तय हुआ. 1000 रुपए एडवांस मिलते ही गुरुजी ने शंभुनाथ मिश्रा को मार डाला.

केस नंबर-3 : बिना एडवांस लिये कर दी उमाशंकर चौहान की हत्या

11 अप्रैल 2024 को सुबह 11 बजे कुल्टी थाना क्षेत्र के चिनाकुड़ी बाजार राधानगर इलाके में रहने वाले यूके ट्रेडर्स (माइक्रो फिनांस कंपनी) के मालिक उमाशंकर चौहान (52) की उनके कार्यालय में घुसकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने कार्यालय के कर्मचारी शिवनाथ रजक को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर स्थानीय टहरम इलाके के रहने वाले शूटर दीप बाउरी को गिरफ्तार किया गया. पता चला कि एक लाख रुपए में मर्डर का सौदा तय हुआ था. एडवांस लिये बिना ही इस कांड को अंजाम दे दिया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

केस नंबर-4 : घर के सामने ही जावेद बारीक को गोली मारी गयी

29 अगस्त 2025 को रात 9 बजे कुल्टी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर रहमान पाड़ा इलाके के निवासी व आसनसोल नगर निगम के कर्मचारी जावेद बारीक (55) की उनके घर के सामने ही अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र के ओके रोड इलाके का निवासी और शूटर मोहम्मद आदिल आलम और उसके 3 साथियों मोहम्मद सुल्तान, मोहम्मद फैजल और मोहम्मद एहसान उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक के बहनोई आसिफ खान ने इसके लिए 5 लाख रुपए की सुपारी आसनसोल इलाके के निवासी मोहम्मद चांद को दी थी. चांद ने आदिल को काम पर लगाया. आदिल ने पैसा लिये बिना ही हत्या को अंजाम दे दिया.

केस नंबर- 5 : 2000 रुपए एडवांस और भागने के लिए मिले 700 रुपए

24 जनवरी 2026 को सुबह पौने छह बजे हीरापुर थाना क्षेत्र के बर्नपुर करीमडांगाल इलाके के निवासी और लोहा कारोबारी मोहम्मद शरीफुद्दीन (45) की स्थानीय मस्जिद के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना के कुछ ही घंटों के अंदर पुलिस ने मृतक के 2 भतीजों मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद सलाम और इनके सहयोगी स्थानीय रवींद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इनकी निशानदेही पर 19 दिनों बाद पुलिस ने शूटर कुल्टी थाना क्षेत्र के चिनाकुड़ी इलाके के निवासी रोहित सिंह को गिरफ्तार किया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि सुपारी में प्रॉपर्टी देना था. एडवांस में 2000 रुपए दिये गये. फिर भागने के लिए 700 रुपए मिले.

West Bengal Crime: अपराधियों को यह भी परवाह नहीं कि पैसे मिलेंगे या नहीं – पुलिस

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त (कुल्टी) शेख जावेद हुसैन कहते हैं कि हाल के कुछ वर्षों में शूटरों की मदद से हत्या के मामलों की जांच में पता चला है कि नये-नये शूटर इस धंधे से जुड़ रहे हैं. सौदा तय होते ही बिना पैसे लिये या एकदम न्यूनतम राशि लेकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं. उन्हें यह भी परवाह नहीं कि बाद में पैसे मिलेंगे या नहीं. ये शूटर जल्द से जल्द हिस्ट्रीशीटर बनना चाहते हैं और इसलिए बड़े-बड़े अपराध कर डालते हैं. इन्हें लगता है कि वे भविष्य में बहुत ज्यादा पैसे कमायेंगे. उन्हें नहीं मालूम कि पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेगी.

इसे भी पढ़ें

मां की हत्या कर घर में लगा दी आग, फिर कर ली खुदकुशी, दोनों शवों का हुआ पोस्टमॉर्टम

बंगाल में चोर समझकर बीच सड़क पर इंजीनियर की पिटाई, ईलाज के दौरान मौत

अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या शव के तीन टुकड़े खालों से बरामद

बंगाली बोलना पड़ा रहा महंगा, महाराष्ट्र में बांग्लादेशी समझ बंगाल के एक और युवक की हत्या

Previous article चांदन में नशा मुक्ति को लेकर निकली प्रभात-फेरी
Next article बिहार में लगेगा 6000 करोड़ का स्टील प्लांट, सुपर शक्ति और अवध स्टील ने बढ़ाया हाथ
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel