[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल सातग्राम की इसीएल कॉलोनी में छह दिनों से बिजली गुल, अंधेरे में जी रहे 400 परिवार

सातग्राम की इसीएल कॉलोनी में छह दिनों से बिजली गुल, अंधेरे में जी रहे 400 परिवार

0
सातग्राम की इसीएल कॉलोनी में छह दिनों से बिजली गुल, अंधेरे में जी रहे 400 परिवार

जामुड़िया.

इसीएल के सातग्राम एरिया के अधीन कोपेक्स कॉलोनी में बिजली संकट को लेकर जन-आक्रोश फूट पड़ा. पिछले छह दिनों से बिजली गुल होने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने दोपहर 1:00 बजे से इसीएल कोपेक्स कॉलोनी क्वार्टर का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

आंदोलनकारियों का आरोप है कि कॉलोनी के 400 से अधिक घरों में पिछले छह दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. चिलचिलाती गर्मी और उमस के कारण बच्चों व बुजुर्गों समेत सभी लोगों का जीना मुहाल हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 50 वर्षों से इसीएल अधिकारी उन्हें नियमित रूप से बिजली आपूर्ति कर रहे थे, लेकिन अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी गयी, जिससे वे असहाय हो गये हैं.

सरकारी बिजली का अभाव और इसीएल पर निर्भरता

प्रदर्शनकारियों ने एक गंभीर समस्या की ओर इशारा करते हुए कहा कि क्षेत्र में राज्य सरकार के बिजली विभाग का कोई कनेक्शन नहीं है.जब भी कोई अन्य एजेंसी बिजली आपूर्ति के लिए आती है, तो उन्हें काम करने नहीं दिया जाता.लगातार शिकायतों के बावजूद ईसीएल प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया.स्थानीय कॉलोनी वासियों ने बताया कि दशकों से हमलों ईसीएल की बिजली पर निर्भर हैं. इस भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहना असंभव है. बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई, तो हमें घेराव करने पर मजबूर होना पड़ा.

बवाल की सूचना पाते ही इसीएल के सुरक्षाकर्मी और जामुड़िया थाने की श्रीपुर फांड़ी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की और जल्द ही बिजली बहाल कराने का आश्वासन दिया, हालांकि, स्थानीय लोग मामले में ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel