[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल भाजपा के प्रहरी ऐप को लेकर तृणमूल कांग्रेस का कटाक्ष

भाजपा के प्रहरी ऐप को लेकर तृणमूल कांग्रेस का कटाक्ष

0
भाजपा के प्रहरी ऐप को लेकर तृणमूल कांग्रेस का कटाक्ष

आसनसोल. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या को लेकर बंगाल और पूरे देश में उबाल है. डॉक्टरों की जमात से लेकर आम लोगों ने अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दी है. प्रदेश भाजपा कमेटी नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने राखी बंधन उत्सव के दिन महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए सोमवार की रात आसनसोल के बर्नपुर रोड पर कोर्ट स्थित पार्टी कार्यालय में ‘प्रहरी’ ऐप लॉन्च किया. भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने बताया कि आसनसोल इलाके में प्रहरी नाम से एक नया ऐप लॉन्च किया गया है. इसके जरिए आसनसोल इलाके में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे प्रयास किया जायेगा. इस ऐप में दो फोन नंबर हैं. जब भी किसी महिला को कोई समस्या आयेगी तो वह इस ऐप पर उसकी शिकायत कर सकती है. यह जानने के बाद उनके स्वयंसेवक उस महिला तक पहुंचेंगे. वे उन्हें बचाने और घर भेजने की व्यवस्था करेंगे. श्री मुखर्जी ने कहा कि फिलहाल यह ऐप केवल आसनसोल में ही उपलब्ध होगा. इसे कोई भी प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है. इस ऐप की आवश्यकता इसलिए है क्योंकि बंगाल का पुलिस प्रशासन, महिलाओं या लड़कियों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से उदासीन है. इसलिए इस ऐप को लॉन्च करना पड़ा है. उन्होंने कहा कि राखी के मौके पर आसनसोल की महिलाओं को यह उनका छोटा सा उपहार है. भाजपा नेता की इस पहल पर मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश सचिव वी शिवदासन उर्फ दासू ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि यह झूठ के अलावा कुछ नहीं है. मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिये कृष्णेंदु मुखर्जी इस तरह के काम करते रहते हैं. इसका महिला सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है. दासू ने कहा कि अगर कृष्णेंदु मुखर्जी को महिलाओं की सुरक्षा की इतनी ही चिंता है तो वह नंदीग्राम क्यों नहीं जाते हैं ? उन्होंने कहा कि अब एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन हो रहा है तो वह भी कुछ करके टिके रहना चाहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel