[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल कालना में दो बाइकों की टक्कर में तीन की मौत, एक जख्मी

कालना में दो बाइकों की टक्कर में तीन की मौत, एक जख्मी

0
कालना में दो बाइकों की टक्कर में तीन की मौत, एक जख्मी

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान के नादनघाट थाना क्षेत्र के तुलसी डांगा के पास एसटीटीके रोड पर गुरुवार देर रात दो बाइकों की आपसी टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल विक्रम विश्वास को कालना महकमा अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है. मृतकों की पहचान समीर मंडल उर्फ रॉकी(19), कुशल दास(19) व विभाष कर्मकार(24) के रूप में हुई है. दुर्घटना के समय दो बाइकों पर चार लोग सवार थे. एक बाइक पर समीर व विक्रम पूर्वस्थली के बासडीह खाल बिल चूना उत्सव देख कर घर लौट रहे थे, तभी तुलसीडांगा के पास सामने से आ रही अन्य बाइक से उनकी जबरदस्त टक्कर हो गयी. चारों घायलों को पुलिस करीबी कालना महकमा अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत करार दिया. जबकि एक घायल को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया. मालूम रहे कि इस वर्ष दीपावली की रात नादनघाट थाना क्षेत्र में चार युवकों की मौत और रास उत्सव की रात दो युवकों की बाइक दुर्घटना में मौत हो गयी थी. एक बार फिर इस कटवा कालना सड़क पर कल रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी. मृतक रॉकी मंडल उक्त थाना क्षेत्र के नीचू चपाटी बॉल खेलामाठ का रहनेवाला था. बाकी दो मृतक कुशल व विभाष नदिया के नवद्वीप नगरपालिका के प्रफुल्ल नगर के बाशिंदे थे. पुलिस ने बताया कि मृतक समीर मंडल आइटीआइ का छात्र था और कुशल व विभाष मिट्टी के आभूषण बनाने के कारीगर थे. हादसे से तीनों मृतकों के परिवार व गांव में मातम पसर गया है. तीनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने ऑटोप्सी के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel