[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल उपद्रव को लेकर तीन प्राथमिकी दर्ज 27 लोग बनाये गये नामजद अभियुक्त

उपद्रव को लेकर तीन प्राथमिकी दर्ज 27 लोग बनाये गये नामजद अभियुक्त

0
उपद्रव को लेकर तीन प्राथमिकी दर्ज 27 लोग बनाये गये नामजद अभियुक्त

पुलिस अफसर की शिकायत पर स्वतः संज्ञान लेकर एक मामला हुआ और दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर दो प्राथमिकी दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई शुरू, सभी हैं इलाके से बाहर, एक पुलिस अधिकारी हुए हैं गंभीर रूप से घायल आसनसोल/कुल्टी. होली के दिन बुधवार दोपहर को कुल्टी थाना क्षेत्र के बराकर करीमडंगाल इलाके में दो गुटों के बीच भड़की हिंसक झड़प को लेकर कुल्टी थाना में कुल तीन प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं, जिसमें 27 लोग नामजद सहित अन्य दर्जनों को आरोपी बनाया गया है. एक प्राथमिकी पुलिस अधिकारी शिशिर कुमार पोरेल की शिकायत पर, जिसमें दो लोगों को नामजद बनाया गया और दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत पर पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस आरोपियों को तलाश रही है. ध्यान रहे कि बुधवार दोपहर 12:30 बजे करीमडंगाल इलाके में दो गुटों के बीच जम कर पत्थरबाजी हुई और लाठी व रॉड से एक-दूसरे पर हमला भी किया गया था. आरोप है कि उस दौरान बम भी फेंका गया और गोलियां भी चलायी गयीं. हालांकि पुलिस ने बम व गोली चलने की बात की पुष्टि नहीं की. पत्थरबाजी की घटना में पुलिस के अवर निरीक्षक सोमनाथ मुखर्जी गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. राजू यादव की शिकायत पर 17 लोग बनाये गये नामजद अभियुक्त बराकर गायत्री नगर इलाके के निवासी राजू यादव ने कुल 17 लोगों शेरू खान, डेविड खान, सोहैब खान, वसीम खान, समीर अली, इसराइल खान, रामनावज खान, बापी खान, गिल्लू खान, साब खान, फारुख खान, राहुल खान, गल्लू खान, रहीम खान, राजा खान, इम्तियाज खान और भोकुल खान के खिलाफ कुल्टी थाना में शिकायत की, जिसके आधार पर केस संख्या 111/26 में बीएनएस की धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/117(2)/109/351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. उन्होंने शिकायत में कहा कि उक्त लोग हथियार, लोहे की रॉड, लाठी से लैस होकर उनपर जानलेवा हमला किया. जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हुए. पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस पर भी हमला कर दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel