[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल गांवों की अपेक्षा शहरों में बेरोजगार ज्यादा

गांवों की अपेक्षा शहरों में बेरोजगार ज्यादा

0
गांवों की अपेक्षा शहरों में बेरोजगार ज्यादा

आसनसोल.

15 फरवरी से शुरू स्वनिर्भर बांग्ला शिविर में युवा साथी योजना को लेकर क्रेज बरकरार है. 20 फरवरी (छह दिन) तक के आंकड़े के अनुसार युवा साथी में कुल 1,07,750 आवेदन जमा हुआ है. जिसमें शहरी क्षेत्र से 67,362 तो ग्रामीण इलाके से 40,428 आवेदन शामिल है. अवादी के हिसाब से अवेदनकारियों की संख्या शहरी क्षेत्र से ज्यादा है. वर्ष 2011 के जनगणना के अनुसार जिला की कुल अवादी 28,82,031 में से दो नगर निगम (शहरी क्षेत्र) की अवादी 17,22,904 है, जिसमें आसनसोल नगर निगम का 11,56,387 और दुर्गापुर नगर निगम का 5,66,517 है.जिला के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित आठ प्रखंड इलाके की अवादी 11,59,127 है. अवादी के आधार पर युवा साथी में शहरी क्षेत्र से 3.90 फीसदी और ग्रामीण इलाके से 3.48 फीसदी के औसत से आवेदन जमा हुआ है. युवा साथी योजना में 21 से 40 वर्ष के बेरोजगार आवेदन कर सकते हैं, अवेदकारी को माध्यमिक उतीर्ण व राज्य का नगरिक होना होगा. उन्हें प्रतिमाह 1500 रुपये करके सरकार की ओर से मिलेगी.

लक्खी भंडार को लेकर भी शहरी इलाकों से आवेदकों की संख्या ज्यादा

स्वनिर्भर बांग्ला शिविर में पिछले छह दिनों में लक्खी भंडार योजना में कुल 16,402 आवेदन जमा हुआ है. यहां भी ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी क्षेत्र से आवेदनों की संख्या ज्यादा है. शहरी क्षेत्र से कुल आवेदन 13,983, तो ग्रामीण इलाके से सिर्फ 2419 आवेदन जमा हुआ है. इसमें आसनसोल नगर निगम क्षेत्र से 11,064, दुर्गापुर नगर निगम क्षेत्र से 2919 आवेदन जमा हुए. वहीं जिला के आठ प्रखंड अंडाल, रानीगंज, बाराबनी, जामुड़िया, दुर्गापुर फरीदपुर, कांकसा, पांडवेश्वर और सालानपुर (ग्रामीण इलाके) से कुल 2419 आवेदन जमा हुआ है. अवादी के हिसाब से शहरी क्षेत्र में .81 फीसदी और ग्रामीण इलाके में .20 फीसदी का औसत से आवेदन जमा हुआ है. इस योजना के 25 से 60 वर्ष उम्र के आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं अनुसूचित जाति व जनजाति को प्रतिमाह 1700 रुपये और बाकी को 1500 रुपये आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel