[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल एनएच-19 पर कार से बेहिसाब 6.5 लाख रुपये जब्त, दो गिरफ्तार

एनएच-19 पर कार से बेहिसाब 6.5 लाख रुपये जब्त, दो गिरफ्तार

0
एनएच-19 पर कार से बेहिसाब 6.5 लाख रुपये जब्त, दो गिरफ्तार

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना क्षेत्र में रेनेसां के पास नेशनल हाइवे (एनएच) -19 पर एक कार की तलाशी के दौरान करीब छह लाख 49 हजार रुपये की बेहिसाब राशि बरामद की गयी. पुलिस ने संदेह होने पर इस कार को रोक कर तलाशी ली, तब सफेद कार की सीट के नीचे छिपा कर रखे गये लाखों नगद मिले. पूछताछ के दौरान संतोषजनक जानकारी नहीं देने पर कार में सवार सौरभ घरुई व पापोन हांसदा को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों बांकुड़ा जिले के बेलियातोड़ क्षेत्र के निवासी बताये गये हैं.

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें यह रकम बांकुड़ा के किसी हृदय पाल ने लाने को कहा था, लेकिन इसके समर्थन में कोई ठोस तथ्य पेश नहीं कर सके. इसके बाद पुलिस ने पूरी राशि जब्त कर ली और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने सफेद कार भी जब्त कर ली है. बरामद नकद के स्रोत व उद्देश्य को लेकर पुलिस जांच में जुट गयी है और गिरफ्तार दोनों युवकों से आगे पूछताछ की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel