[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल बीरभूम में तृणमूल के दो गुटों में हिंसक झड़प, 10 लोग घायल, 18 हिरासत में

बीरभूम में तृणमूल के दो गुटों में हिंसक झड़प, 10 लोग घायल, 18 हिरासत में

0
बीरभूम में तृणमूल के दो गुटों में हिंसक झड़प, 10 लोग घायल, 18 हिरासत में

बीरभूम.

जिले के इलम बाजार थाना अंतर्गत नमो देलरा ग्राम में बुधवार सुबह ग्राम दखल को लेकर तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प और मारपीट हो गयी. इस संघर्ष में लाठी, डंडा और रॉड का इस्तेमाल हुआ, जिससे पूरा गांव थर्रा उठा. हिंसा के दौरान कई घरों में तोड़फोड़ की गयी और धान की गोले में आगजनी की घटना भी हुई. दोनों पक्षों के करीब दस लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पहले इलम बाजार ब्लॉक अस्पताल और फिर बोलपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया.

गांव में तनाव, पुलिस तैनात

घटना के बाद गांव में तनाव और उत्तेजना फैल गयी. सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुट गयी. अब तक दोनों गुटों के करीब 18 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

पुराना विवाद बना कारण

ग्रामीणों ने बताया कि यह हिंसा सेंटू गुट और अब्बासुदीन गुट के बीच हुई. दोनों पक्षों में पहले से विवाद चला आ रहा था, जो बुधवार को हिंसा में बदल गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गांव में शांति बनाये रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel