[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल कांकसा में कंटेनर से अवैध रूप से तस्करी की जा रही गायें बरामद

कांकसा में कंटेनर से अवैध रूप से तस्करी की जा रही गायें बरामद

0
कांकसा में कंटेनर से अवैध रूप से तस्करी की जा रही गायें बरामद

पानागढ़.

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के बास कोपा में बुधवार को अवैध रूप से तस्करी के लिये ले जायी जा रही गायों से भरे एक कंटेनर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया. भाजपा के एक नेता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि करीब बीस पच्चीस गायों को एक कंटेनर में छिपाकर ले जाया जा रहा है.

इसके बाद मोचीपाड़ा से कंटेनर का पीछा कर कार्यकर्ताओं ने बास कोपा टोल प्लाजा के पास उसे रोक लिया. कंटेनर का पिछला दरवाजा खोलने पर उसमें एक दर्जन से ज्यादा गायें मिलीं. गुस्साये कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, पुलिस ने बचाया

गायों को देख भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने कंटेनर के चालक और खलासी को दौड़ा कर पीट दिया. घटना की सूचना मिलने पर कांकसा थाना की पुलिस भारी संख्या में मौके पर पहुंची. पुलिस ने चालक और खलासी को बचाकर थाना ले गयी और कंटेनर समेत उसमें भरी गायों को जब्त कर लिया. चालक से वैध कागजात मांगे गये लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel