[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल वोट देकर लौटते प्रवासी श्रमिकों की बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे 60 यात्री

वोट देकर लौटते प्रवासी श्रमिकों की बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे 60 यात्री

0
वोट देकर लौटते प्रवासी श्रमिकों की बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे 60 यात्री

रानीगंज.

चुनाव में मतदान करने के बाद अपने घर से कार्यस्थल की ओर लौट रहे प्रवासी श्रमिकों से भरी एक बस देर रात भीषण हादसे का शिकार हो गई. यह दुर्घटना करीब रात दो बजे मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास रानीगंज स्क्वायर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग(एनएच) -19 पर हुई. चालक की लापरवाही और उसके झपकी लेने के कारण स अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइनबोर्ड व बिजली के खंभों को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी.

हादसे का विवरण

जानकारी के अनुसार, यह बस दक्षिण 24 परगना के सुंदरबन (पाथरप्रतिमा, रामगंगा) से रवाना हुई थी और ओल्ड दिल्ली होते हुए हरियाणा जा रही थी. बस में लगभग 60 प्रवासी श्रमिक सवार थे, जो काम की तलाश में हरियाणा जा रहे थे. देर रात जब यात्री गहरी नींद में थे, तभी एक जोरदार धमाके की आवाज से हड़कंप मच गया. घबराए हुए यात्रियों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया; कुछ को लगा कि बस में आग लग गई है, तो कुछ ने बस पलटने की आशंका जताई.

घायल व बचाव कार्य

इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य (पति, पत्नी और उनका छोटा बच्चा) और बस का खलासी घायल हो गए.ये तीनों खिड़की के पास और केबिन के करीब बैठे थे. घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाने की पंजाबी मोड़ चौकी और ट्रैफिक विभाग की पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची.सभी घायलों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. दुर्घटना रात के समय हुई जब सड़क खाली थी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि यह हादसा दिन के समय होता, तो वहां भारी भीड़ होने के कारण बड़ी जानहानि हो सकती थी.

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन के सहारे सड़क से हटा कर यातायात सामान्य किया. पुलिस ने बस के चालक को हिरासत में ले लिया है. शुरुआती जांच और यात्रियों के बयान के अनुसार, चालक को नींद आने से उसका बस से नियंत्रण खोया था. पुलिस ने सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था करने की पहल की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel