[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल कांकसा : तीन फ्लैटों में चोरी के खिलाफ सोसाइटी का चक्काजाम

कांकसा : तीन फ्लैटों में चोरी के खिलाफ सोसाइटी का चक्काजाम

0
कांकसा : तीन फ्लैटों में चोरी के खिलाफ सोसाइटी का चक्काजाम

पानागढ़.

एक ही रात पश्चिम बर्दवान के कांकसा थाना क्षेत्र के बाबूनाड़ा में एक आवासीय मकान के तीन फ्लैट में चोरी की घटना के खिलाफ उस सोसाइटी के सदस्यों ने बुधवार को मोचीपाड़ा शिवपुर सड़क पर उतर कर अवरोध किया. सोसाइटी के लोगों की शिकायत है कि चोरी के आरोपियों को जल्द पुलिस गिरफ्तार करे. साथ ही चुराये गये सामान को बरामद किया जाये. ऐसा नहीं करने पर वे लोग आंदोलन करेंगे. प्रदर्शन की सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची. सोसाइटी के सदस्यों से पुलिस की कहासुनी भी हुई.

पथावरोध में सोसाइटी की महिलाएं भी शामिल थीं. पुलिस ने बताया कि आवासीय परिसर के फ्लैटों में चोरी के मामले की जांच की जा रही है. वहां व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस अफसरों ने सोसायटी के सदस्यों को आश्वस्त किया कि आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. उम्मीद है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. एक ही रात उस मकान के तीन फ्लैटों में चोरी की घटना से वहां से लोगों में काफी नाराजगी है. मालूम रहे कि इससे पहले एक ही रात बाबूनाड़ा के तीन फ्लैटों में भी चोरी की गयी थी. उस सिलसिले में पुलिस ने तीन आरोपियों को अब तक दबोचा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel