[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल उच्च माध्यमिक परीक्षा के चलते रुका सड़क निर्माण

उच्च माध्यमिक परीक्षा के चलते रुका सड़क निर्माण

0
उच्च माध्यमिक परीक्षा के चलते रुका सड़क निर्माण

पानागढ़.

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा ब्लॉक अंचल के गोपालपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र के आडा मोड़ से आडा शिबतला तक करीब दो किलोमीटर ईंट से बन रही सड़क का निर्माण कार्य अचानक रुक जाने से स्थानीय लोगों में रोष है. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी. पंचायत मंत्री प्रदीप मजूमदार के निर्देश के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जिससे इलाके में खुशी का माहौल था. निर्माण कार्य प्रगति पर था, लेकिन उच्च माध्यमिक परीक्षा से पहले ही काम बीच में रोक दिया गया.

धूल से बढ़ी परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि कच्ची सड़क होने के कारण उड़ती धूल से आवाजाही और रहन-सहन में काफी दिक्कत हो रही है. निर्माण कार्य अधूरा रहने से समस्या और बढ़ गयी है. इस संबंध में प्रदीप मजूमदार ने कहा कि उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के कारण अस्थायी रूप से कार्य रोका गया है. उन्होंने आश्वस्त किया कि परीक्षा खत्म होने के बाद सड़क निर्माण कार्य फिर शुरू कर दिया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel