[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल दाउदनगर में निजी क्लिनिकों की जांच से संचालकों में मचा हड़कंप

दाउदनगर में निजी क्लिनिकों की जांच से संचालकों में मचा हड़कंप

0
दाउदनगर में निजी क्लिनिकों की जांच से संचालकों में मचा हड़कंप

स्वास्थ्य विभाग की टीम तीन दिनों से लगातार चला रही अभियान प्रतिनिधि, दाउदनगर स्वास्थ्य विभाग की टीम पिछले तीन दिनों से लगातार दाउदनगर में संचालित निजी क्लिनिकों, अल्ट्रासाउंड केंद्रों और पैथोलॉजिकल लैब की जांच कर रही है. इस दौरान कई निजी क्लिनिकों व अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की गयी. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, सीओ शैलेंद्र कुमार यादव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ यतींद्र प्रसाद और डॉ अनमोल कुमार की टीम ने रविवार को कई निजी स्वास्थ्य संस्थानों की जांच की. इससे पहले दो दिन सीओ शैलेंद्र कुमार यादव और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनमोल कुमार की टीम ने जांच की. सूत्रों से पता चला कि डीएम के निर्देशानुसार यह जांच अभियान चलाया गया है. निजी क्लिनिकों के रजिस्ट्रेशन, डॉक्टरों की उपस्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है. अल्ट्रासाउंड केंद्रों में कागजातों की जांच की गयी. जांच के दौरान यह देखा गया कि इन संस्थानों का संचालन निर्धारित मापदंड के अनुरूप हो रहा है या नहीं. सूत्रों से पता चला कि जांच के दौरान जो भी कमियां पायी गयी है, उसे चिह्नित किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर सिविल सर्जन को भेजी जा रही है. वहीं, दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग की जांच से अवैध रूप से चल रहे निजी क्लिनिकों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है. निजी क्लिनिकों के संचालकों ने ताला बंद कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel