[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल रानीगंज : डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस ने दबोचे दो शातिर बदमाश, तीन साथी फरार

रानीगंज : डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस ने दबोचे दो शातिर बदमाश, तीन साथी फरार

0
रानीगंज : डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस ने दबोचे दो शातिर बदमाश, तीन साथी फरार

रानीगंज.

रानीगंज थाने के अधीन वल्लभपुर फांड़ी क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डकैती की बड़ी साजिश नाकाम कर दी. पुलिस ने मौके से दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठा कर दामोदर नदी के रास्ते भागने में सफल रहे. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना थी कि वल्लभपुर इलाके में दामोदर नदी के सीमावर्ती रेतीले तट पर बदमाशों का एक गिरोह किसी बड़ी डकैती या सड़क पर छिनतई की वारदात को अंजाम देने को जुटा है. सूचना पाते ही वल्लभपुर फांड़ी के प्रभारी(आइसी) पार्थ प्रतिम चक्रवर्ती ने विशेष टीम का गठन किया और देर रात इलाके की घेराबंदी कर दी.

नदी के रास्ते भागे तीन आरोपी

पुलिस को अपनी ओर आता देख वहां मौजूद बदमाशों में हड़कंप मच गया. घने अंधेरे और भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाते हुए तीन बदमाश दामोदर नदी के चर के रास्ते फरार हो गए. हालांकि, पुलिस की सक्रियता के कारण दो आरोपियों को घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया. पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके पास से लोहे की रॉड,लाठी,रस्सी आदि बरामद की है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे किसी गंभीर अपराध की तैयारी में थे. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वल्लभपुर के रघुनाथचक निवासी बादशाह शेख (25) और जाहिद शेख (20) के रूप में की गयी है. पुलिस के अनुसार, इन दोनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और इनके खिलाफ चोरी व छिनतई के कई मामले पहले से दर्ज हैं.

शनिवार को रानीगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया. पुलिस ने फरार तीन अन्य साथियों का पता लगाने और गिरोह की पिछली गतिविधियों की जानकारी जुटाने के लिए अदालत से आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेने की अर्जी दी है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(4) और 310(5)ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel