[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल डीडीए मार्केट में एटीएम से टैंपरिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

डीडीए मार्केट में एटीएम से टैंपरिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

0
डीडीए मार्केट में एटीएम से टैंपरिंग के आरोप में दो गिरफ्तार

दुर्गापुर.

गुरुवार को शहर के विधाननगर के डीडीए मार्केट के पास निजी कंपनी के एटीएम काउंटर में घुस कर मशीन से छेड़छाड़ करके उसे खोलने की कोशिश में लगे दो युवकों को पकड़ कर स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उनके नाम सलीम खान (26) व राजीव कुमार (24) बताये गये हैं. सलीम बांकुड़ा और राजीव यूपी के कानपुर का रहनेवाला है. ध्यान रहे कि न्यू टाउनशिप थाना क्षेत्र के विधाननगर स्थित डीडीए मार्केट में निजी बैंक का एटीएम काउंटर है.

सूत्रों की मानें, तो गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे दो युवक बाइक से वहां पहुंचे एवं उतर कर एटीएम कक्ष में घुस गये. तब सुरक्षा गार्ड एटीएम के बाहर खड़ा था. गार्ड की नजरों से बच कर आरोपी एटीएम मशीन में लगे पेच को स्क्रू ड्राइवर से खोलने का प्रयास करने लगे. तभी बाहर खड़े सफाईकर्मी की नजर उन पर पड़ गयी. फिर वह शोर मचाने लगा. इसे सुन कर एटीएम में घुसे दोनों आरोपी बाहर निकले और अपनी बाइक छोड़ कर भागने लगे. एटीएम के सुरक्षा गार्ड ने आरोपी युवकों का पीछा किया. कुछ दूर भागने के बाद एक युवक को मार्केट के लोगों ने पकड़ लिया. खबर पाकर विधाननगर फांड़ी की पुलिस वहां पहुंची और युवक को पकड़ पूछताछ करने लगी. इस क्रम में एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गयी. फिर मार्केट में ही छिपे दूसरे आरोपी युवक को भी पुलिस ने दबोच लिया. आरोपियों से पूछताछ करते हुए पुलिस घटना की पड़ताल में लग गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel