[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल तृणमूल नेता के होटल में जिस्मफरोशी नौ युवतियों समेत 13 लोग हुए गिरफ्तार

तृणमूल नेता के होटल में जिस्मफरोशी नौ युवतियों समेत 13 लोग हुए गिरफ्तार

0
तृणमूल नेता के होटल में जिस्मफरोशी नौ युवतियों समेत 13 लोग हुए गिरफ्तार

बोलपुर.

बीरभूम जिले के बोलपुर प्रांतिक स्थित तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के होटल में गुप्त सूचना के बाद बुधवार देर शाम पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर होटल में जिस्मफरोशी के धंधे को पर्दाफाश किया है. होटल के भीतर से आपत्तिजनक स्थिति में नौ युवतियों और चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस होटल में जिस्मफरोशी का अवैध कारोबार चलता था. इसकी शिकायत पहले भी कई बार आ चुकी थी. लेकिन बुधवार देर शाम पुलिस ने सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाया. होटल के भीतर कई युवतियों और युवक को आपत्तिजनक स्थिति में और कई युवतियों को एक कमरे से गिरफ्तार किया गया. इस घटना के प्रकाश में आने के बाद इलाके में हलचल बढ़ गयी. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह होटल एक तृणमूल नेता का है. पुलिस होटल मालिक से भी पूछताछ करेगी. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस होटल में शाम ढलते ही अलग अलग इलाकों से युवतियां पहुंचती थीं. इसके बाद युवकों का भी आना जाना लगा रहता था. कई बार यहां की जिस्मफरोशी के धंधे को लेकर उन्होंने शिकायत की थी लेकिन होटल मालिक स्वयं तृणमूल के नेता है इसलिए पुलिस कुछ नहीं करती थी. लेकिन बुधवार देर शाम पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और इन लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार सभी आरोपियों को गुरुवार को बोलपुर महकमा अदालत में पुलिस ने पेश किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel