[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल बंगाल में पीएम मोदी का ‘सुपर थर्सडे’, करेंगे 3 बड़ी रैलियां, ममता बनर्जी के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी

बंगाल में पीएम मोदी का ‘सुपर थर्सडे’, करेंगे 3 बड़ी रैलियां, ममता बनर्जी के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी

0
बंगाल में पीएम मोदी का ‘सुपर थर्सडे’, करेंगे 3 बड़ी रैलियां, ममता बनर्जी के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी

PM Modi West Bengal Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उतार दिया है. पीएम मोदी बृहस्पतिवार यानी 9 अप्रैल को बंगाल के तूफानी दौरे पर रहेंगे. एक ही दिन में प्रधानमंत्री 3-3 रैलियां करेंगे. तीन अलग-अलग जिलों – पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. भाजपा का यह दौरा रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पीएम मोदी न केवल पार्टी के मजबूत गढ़ों को सुरक्षित करेंगे, बल्कि तृणमूल कांग्रेस के प्रभाव वाले क्षेत्रों में भी सेंध लगायेंगे.

पीएम मोदी का दिन भर का कार्यक्रम

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, प्रधानमंत्री का कार्यक्रम कुछ इस तरह रहेगा :-

  • पहली रैली (सुबह 9:30 बजे): पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में. यह शुभेंदु अधिकारी का इलाका है. भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में यहां क्लीन स्वीप किया था.
  • दूसरी रैली (दोपहर में): आसनसोल के पोलो ग्राउंड स्थित आउटडोर स्टेडियम में. इंडस्ट्रियल बेल्ट वाले इस क्षेत्र में भाजपा अपनी पुरानी पकड़ को और मजबूत करना चाहती है.
  • तीसरी रैली (दोपहर 2:00 बजे): बीरभूम जिले में सिउड़ी के चांदमारी मैदान में. बीरभूम को टीएमसी का अभेद्य दुर्ग माना जाता है, जहां भाजपा सेंध लगाने की पूरी कोशिश में है.

मजबूत किलों को बचाने और नये रास्ते खोलने की चुनौती

प्रधानमंत्री मोदी की इन रैलियों के पीछे भाजपा की गहरी चुनावी रणनीति छिपी है. हल्दिया और पूर्वी मेदिनीपुर में भाजपा अपनी बढ़त को बरकरार रखना चाहती है, जहां 2021 में उसने 16 में से 8 सीटें जीतीं थीं. आसनसोल के औद्योगिक क्षेत्र में अग्निमित्रा पॉल जैसे चेहरों की जीत के बाद भाजपा अब यहां बड़े उलटफेर की उम्मीद कर रही है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीरभूम में आरएसएस का नेटवर्क बनाम टीएमसी का दबदबा

बीरभूम जिले के सिउड़ी की रैली सबसे ज्यादा चर्चा में है. यह जिला पारंपरिक रूप से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का गढ़ रहा है, लेकिन यहां लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का सांगठनिक ढांचा काफी सक्रिय है. भाजपा को उम्मीद है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता और जमीनी नेटवर्क मिलकर यहां दीदी के प्रभाव को कम कर सकते हैं.

294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को होगी वोटिंग

बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होना है. इसके नतीजे 4 मई को घोषित किये जायेंगे. प्रधानमंत्री के इस दौरे से बंगाल के सियासी समीकरण और अधिक दिलचस्प होने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें

9 अप्रैल को आसनसोल के पोलो ग्राउंड में गरजेंगे पीएम मोदी, गैलेक्सी मॉल से कोर्ट तक नो एंट्री

अलीपुरदुआर में गरजे नितिन नबीन- ममता सरकार ने अपनों की जमीन छीनकर घुसपैठियों को दी

कूचबिहार में भीड़ देख गदगद हुए पीएम मोदी, कहा- टीएमसी के सभी अत्याचारों का हिसाब लिया जायेगा

बंगाल चुनाव से पहले BJP की रैली में उमड़ा जनसैलाब, कटमनी से आवास योजना तक, TMC पर खूब बरसे प्रधानमंत्री

Previous article गैस सब्सिडी और KYC के नाम पर खाली हो रहे हैं बैंक खाते, पटना पुलिस ने जारी किया अलर्ट
Next article स्मृति के पिता और पलक मुच्छल आए साथ नजर, क्या पलाश संग हो गया पैचअप?
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel