[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल केशरा–काटजुड़ीडांगा पैसेंजर हॉल्ट का लोकार्पण

केशरा–काटजुड़ीडांगा पैसेंजर हॉल्ट का लोकार्पण

0
केशरा–काटजुड़ीडांगा पैसेंजर हॉल्ट का लोकार्पण

बांकुड़ा.

क्षेत्रीय रेल नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत केशरा–काटजुड़ीडांगा पैसेंजर हॉल्ट का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस नई सुविधा से स्थानीय लोगों को सुगम, सुरक्षित और किफायती रेल परिवहन उपलब्ध होगा, जिससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी.

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

उद्घाटन समारोह में आद्रा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मुकेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए परियोजना के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में बांकुड़ा के विधायक नीलाद्रि शेखर दाना और पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. अतिथियों ने इसे क्षेत्रीय संपर्क और यात्री सुविधा की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया तथा क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं.

मेदिनीपुर–आद्रा मेमू को दिखायी हरी झंडी

समारोह के दौरान ट्रेन संख्या 68089 (मेदिनीपुर–आद्रा मेमू) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस अवसर पर रेलवे अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. उद्घाटन को लेकर इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखा गया.

ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्रों को लाभ

नया हॉल्ट शुरू होने से स्थानीय यात्रियों, विद्यार्थियों, कामकाजी लोगों व व्यापारियों को आवाजाही में विशेष सुविधा मिलेगी. आसपास के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलने से दूरस्थ स्टेशनों पर निर्भरता कम होगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को नयी गति मिलने की उम्मीद है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel