[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल कम खर्च में यात्री पायेंगे रेलवे स्टेशन से गंतव्य पर पहुंचने की सुविधा

कम खर्च में यात्री पायेंगे रेलवे स्टेशन से गंतव्य पर पहुंचने की सुविधा

0
कम खर्च में यात्री पायेंगे रेलवे स्टेशन से गंतव्य पर पहुंचने की सुविधा

आसनसोल.

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने अपने यात्रियों को स्टेशन परिसर से अंतिम गंतव्य स्थल तक पहुंचाने की सुविधा शुरू कर दी है. इस सेवा के लिए रेलवे ने रैपिडो के साथ करार किया है. रेलवे का दावा है कि सबसे कम खर्च में यात्रियों को स्टेशन से उसके गंतव्य स्थल तक पहुंचाया जाएगा. यह परिसेवा फिलहाल आसनसोल रेल मंडल के आसनसोल और दुर्गापुर स्टेशन पर शुरू की गयी है. यात्रियों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद यह परिसेवा मडंल के जसीडीह स्टेशन तक बढ़ाने की योजना पर कार्य चल रहा है. लास्ट-माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के उद्देश्य को लेकर आसनसोल मंडल ने यह परिसेवा शुरू की है. जिसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

कैसे यात्रियों को मिलेगी इससे सुविधा

आसनसोल और दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के बाहर बने बुकिंग कियोस्क (काउंटर) ऐप आधारित कैब सेवाएं बुक करने में सक्षम बनाती है. ये कियोस्क यात्रियों के लिए एक सरल, बिना लाइन वाला और समय बचाने वाला विकल्प प्रदान करता है, जिससे विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिला यात्रियों, परिवारों, देर रात यात्रा करने वालों यात्रियों और स्थानीय परिवहन से अनजान आगंतुकों को फायदा होगा. स्टेशन परिसर के भीतर संगठित कैब सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करके, यह सुविधा यात्रियों को आगमन के बाद होने वाली असुविधा और अनिश्चितता से बचने में मदद करती है. जिनके पास एनरॉएड मोबाइल नहीं है, वे यात्री भी कियोस्क में जाकर यह परिसेवा ले सकते हैं. कियोस्क में मौजूद सहायक उनको गंतव्य स्थल के लिए बाइक, टोटो, ऑटो या कार बुक करके देंगे.

सबसे कम खर्च में यात्रियों को गंतव्य स्थल तक पहुंचने की मिलेगी सुविधा

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अन्य जितने भी यात्री परिसेवा है, उन सबसे कम खर्च में रेलवे की परिसेवा यात्रियों को मिलेगी. पहला राइड फ्री किया गया है. स्पष्ट दृश्यता और आसान पहुंच के साथ डिजाइन किया गया यह कियोस्क उपयोगकर्ता के अनुकूल है और सभी श्रेणियों के यात्रियों की जरूरतों को पूरा करता है. यह पहल सुरक्षित यात्रा, बेहतर आराम तथा बेहतर गतिशीलता को बढ़ावा देती है, जिससे पूरी रेल यात्रा अधिक सुविधाजनक हो जाती है. ऐसी यात्री केंद्रित पहलों के माध्यम से आसनसोल मंडल स्टेशनों पर सुरक्षित, विश्वसनीय और सुविधाजनक परिवहन समाधान प्रदान करके समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाना जारी रखे हुए है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel