[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल सोनामुखी में तृणमूल के झंडे फटे होने पर मचा बवाल, आरोप-प्रत्यारोप

सोनामुखी में तृणमूल के झंडे फटे होने पर मचा बवाल, आरोप-प्रत्यारोप

0
सोनामुखी में तृणमूल के झंडे फटे होने पर मचा बवाल, आरोप-प्रत्यारोप

बांकुड़ा.

जिले के सोनामुखी विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल के झंडे फाड़े जाने के आरोप को लेकर शनिवार सुबह तनाव फैल गया. घटना पात्रसायर ब्लॉक के पताशपुर इलाके की है, जहां सड़क किनारे लगे कई झंडे हटाकर फेंके जाने की बात सामने आई. इसे लेकर सत्ताधारी और विपक्षी दलों के बीच तीखी बहस शुरू हो गयी. सुबह तृणमूल कार्यकर्ताओं ने देखा कि सड़क के दोनों ओर लगाए गए पार्टी के झंडे गायब हैं. इसके बाद इलाके में हलचल बढ़ गई और कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया. तृणमूल का कहना है कि चुनाव प्रचार के तहत चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार झंडे लगाए गए थे, जिन्हें हटाया गया.

तृणमूल के आरोप को भाजपा ने नकारा

तृणमूल ने इस घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया और आरोप लगाया कि हार की आशंका में ऐसा किया गया. सोनामुखी विधानसभा सीट से तृणमूल उम्मीदवार कल्लोल साहा ने घटना की तीखी निंदा की. वहीं, भाजपा उम्मीदवार दिबाकर घरामी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इसमें भाजपा का कोई हाथ नहीं है. उनका कहना है कि यह तृणमूल के अंदरूनी विवाद या प्रचार को लेकर कलह का नतीजा हो सकता है.

इलाके में बढ़ी राजनीतिक हलचल

घटना के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है. तृणमूल कांग्रेस नेता जहां विपक्ष पर आरोप लगा रहे हैं, वहीं भाजपा इसे सत्ताधारी पार्टी के अंदर गुटबाजी व टकराव से जोड़ रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel