[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल शिक्षक पर लगा छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप

शिक्षक पर लगा छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप

0
शिक्षक पर लगा छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप

दुर्गापुर.

दुर्गापुर बेनाचिटी स्थित नेताजी नगर हाइस्कूल के शिक्षक पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. मंगलवार को अभिभावकों ने शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग पर स्कूल गेट बंद कर प्रदर्शन किया एवं प्रधानाध्यापक का घेराव किया. अभिभावकों के प्रदर्शन से स्कूल परिसर में तनाव व्याप्त हो गया.

सूचना मिलते ही दुर्गापुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं स्थिति को नियंत्रित किया. प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल के वर्क एजुकेशन विभाग के शिक्षक रेड दिसंबर बनर्जी बीते कई महीनों से छात्राओं के साथ अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ कर रहे हैं. इसकी शिकायत छात्राओं ने परिजनों से की थी .कुछ दिन पहले परिजनों ने प्रधानाध्यापक से शिकायत कर उक्त शिक्षक को बरखास्त करने की मांग की थी.

तब से शिक्षक स्कूल नहीं आ रहे हैं. पूजा के बाद मंगलवार जब स्कूल खुला तो अभिभावकों ने शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग को लेकर फिर आंदोलन शुरू कर दिया एवं स्कूल प्रबंधन से शिक्षक को हर हाल में स्कूल में प्रवेश करने पर रोक लगाने की मांग की. अभिभावकों ने बताया कि प्रबंधन को उनकी मांग पूरी करनी होगी अन्यथा उनका आंदोलन जारी रहेगा. स्कूल के प्रधान शिक्षक जयंत सिन्हा ने कहा कि शिक्षक रेड दिसंबर बनर्जी के खिलाफ छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत मिली थी. मामले की सूचना जिला शिक्षा कार्यालय को दी गयी थी. विभाग की ओर से शिक्षक को शोकॉज किया गया है. तब से वह स्कूल नहीं आ रहे हैं. अभिभावकों के आंदोलन से वह सहमत हैं. घटना की उचित जांच की जायेगी. दोषी पाये जाने पर शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel