[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल पांडवेश्वर का बाहुबली युधिष्ठिर घोष हुआ गिरफ्तार, काफी समय से है इडी के रडार पर

पांडवेश्वर का बाहुबली युधिष्ठिर घोष हुआ गिरफ्तार, काफी समय से है इडी के रडार पर

0
पांडवेश्वर का बाहुबली युधिष्ठिर घोष हुआ गिरफ्तार, काफी समय से है इडी के रडार पर

आसनसोल/पांडवेश्वर.

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट(एडीपीसी) की पुलिस टीम अपने क्षेत्र के कुख्यातों को पकड़ने को लेकर रेस है. इसी कड़ी के तहत पांडवेश्वर इलाके के दबंग और कोयला व बालू तस्करी के साथ मनी-लॉन्डरिंग केस में इडी के रडार पर चल रहे खोट्टाडीह गांव के निवासी युधिष्ठिर घोष को पांडवेश्वर थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया.हालांकि यह गिरफ्तारी कोयला व बालू से जुड़े मामले को लेकर नहीं, बल्कि 19 मई 2002 को पांडवेश्वर थाने में दर्ज एससी/एसटी एक्ट की धारा 30(2) और आइपीसी की धारा 379/411/413 के मामले में हुई. जीआर केस नंबर 475/2002 में अदालत से आरोपी के खिलाफ वारंट जारी हुआ था, जिसके आधार पर गिरफ्तारी हुई. शुक्रवार को पुलिस उसे दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करेगी.

धन शोधन के मामलों को लेकर इडी ने उसके अनेकों ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में गहने और नकद राशि बरामद हुआ था. शिल्पांचल में कोयला और बालू सिंडिकेट के प्रमुख संचालकों में युधिष्ठिर का नाम सामने आया, जिसकी जांच इडी कर रही है. इसका तार प्रभावशाली लोगों से जुड़े होने की बात भी सामने आयी है, जिसे लेकर अनेकों के यहां छापेमारी हुई है. हाल ही में संपन्न चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने अपने भाषण में युधिष्ठिर का नाम काफी उछाला था. शुभेंदु अधिकारी ने भी एक सभा में इसका नाम कोयल और बालू के अवैध कारोबार से जोड़कर लिया था. आखिरकार वह गिरफ्तार हुआ, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अवैध खनन, तस्करी व मनी-लॉन्डरिंग का है आरोप

युधिष्ठिर घोष इलाके में कोयला और बालू का एक बड़ा कारोबारी है. उसके खिलाफ इडी में कोयला और बालू का अवैध खनन व तस्करी तथा मनी-लॉन्डरिंग का आरोप है, जिसकी जांच चल रही है और नियमित इडी उससे पूछताछ कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel