[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसा डंपर चालक की जलने से हुई मौत

एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसा डंपर चालक की जलने से हुई मौत

0
एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसा डंपर चालक की जलने से हुई मौत

आसनसोल.

सालानपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में कोयला लदे डंपर के चालक की मौत हो गयी. टक्कर के बाद डंपर में आग लग गयी और चालक केबिन के अंदर ही फंसा और जल कर मर गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धनबाद की ओर जा रहे एक भारी मालवाहक ट्रेलर के पीछे कोयला लदे डंपर ने तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया. टक्कर के तुरंत बाद डंपर के केबिन में आग लग गई. चालक बाहर नहीं निकल सका और आग की लपटों में घिर गया. देखते ही देखते वाहन का अगला हिस्सा आग का गोला बन गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गयी.

पुलिस व दमकल की कार्रवाई

सूचना मिलते ही सालानपुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और जले हुए शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चालक की पहचान की जा रही है. हादसे के कारण कुछ समय के लिए एनएच-19 पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में वाहनों को हटाकर सामान्य कर दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel