[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल बंगाल में धारा 355 लगने पर ही निष्पक्ष चुनाव की आस

बंगाल में धारा 355 लगने पर ही निष्पक्ष चुनाव की आस

0
बंगाल में धारा 355 लगने पर ही निष्पक्ष चुनाव की आस

बांकुड़ा.

जिले के बिष्णुपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद व प्रदेश भाजपा महासचिव सौमित्र खां ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री असल में यहां के बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाने के लिए हाल में सुप्रीम कोर्ट चली गयी थीं. घुसपैठियों को बचाने की तृणमूल कांग्रेस की मंशा जगजाहिर हो चुकी है. उनके मुताबिक तृणमूल कांग्रेस हमेशा बांग्लादेशियों के पक्ष में खड़ी रहती है. भाजपा सांसद ने जोर देकर कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले धारा 355 लागू की जानी चाहिए. तभी बंगाल में निष्पक्ष विधानसभा चुनाव की उम्मीद की जा सकती है.

शनिवार को बांकुड़ा शहर में तालडांगरा विधानसभा क्षेत्र में हुई आपराधिक घटनाओं व उनमें सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की कथित लिप्तता को लेकर भाजपा की ओर से सांसद सौमित्र खां ने पुलिस व प्रशासन से तीखे सवाल किये. यहां प्रेस बैठक में सांसद सौमित्र खां के साथ बांकुड़ा सांगठनिक भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रसेनजीत चटर्जी, अंकिता कुंडू, सौगत पात्र, देवाशीष दत्ता व अन्य जिला स्तर के नेता मौजूद रहे.

तालडांगरा विधायक व प्रशासन पर आरोप

संवाददाताओं के सवालों के जवाब में सौमित्र खां ने इल्जाम लगाया कि तालडांगरा के तृणमूल विधायक ने जनता का पैसा चोरी किया है. उन्होंने आगे कहा कि इलाके में एक तृणमूल नेता पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा था, लेकिन प्रशासन सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल रहा. सांसद ने दावा किया कि तालडांगरा ग्रामीण अस्पताल में विषधर सांप घूमते रहते हैं, पर मरीजों की चिंता ना तो प्रशासन को है – ना ही विधायक को.

हेल्पलाइन, रेल परियोजना और शिक्षा नीति पर कटाक्ष

भाजपा सांसद ने पुलिस की हेल्पलाइन व्यवस्था पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि इससे चोरी करना आसान हो गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की ओर से जमीन नहीं दिये जाने के कारण छातना–मुकुटमणिपुर रेल परियोजना अधर में पड़ी है. सौमित्र खां ने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि चोरी उनकी सोच में ऐस बस गयी है जैसे यह कोई मानव धर्म हो. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार आइटी सेक्टर के बजाय मदरसों के लिए अधिक धन आवंटित कर रही है. यह भी इल्जाम लगाया कि बांग्लादेशी होने के कारण ही कई लोग एसआइआर सुनवाई में नहीं जा रहे हैं. सांसद ने दावा किया कि बंगाल की जनता, भाजपा के साथ है और चंद माह बाद होनेवाले चुनाव में इसका असर दिखेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel