[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल एमएमआइसी ने किया बरदही तालाब का निरीक्षण

एमएमआइसी ने किया बरदही तालाब का निरीक्षण

0
एमएमआइसी ने किया बरदही तालाब का निरीक्षण

रानीगंज.

आसनसोल नगर निगम के विभिन्न इलाकों में तालाबों के अतिक्रमण की समस्या लगातार गहराती जा रही है. रानीगंज इलाके में स्थित वार्ड 36 का प्रसिद्ध बरदही तालाब भी इस समस्या से अछूता नहीं रहा.

गुरुवार को, आसनसोल नगर निगम के एमएमआइसी दिब्येंदु भगत ने स्वयं बरदही तालाब की मापी कर स्थिति का जायजा लिया. उनके साथ बीएलआरओ दफ्तर के अधिकारी व आसनसोल नगर निगम के सर्वेयर भी उपस्थित थे. श्री भगत ने बताया कि वह बचपन से ही इस तालाब को देखते आ रहे हैं. यहां के लोग तालाब के पानी का उपयोग अपने दैनिक जीवन में करते थे. इसका इस्तेमाल आज भी किया जाता है. इस अंचल में अधिकांश लोग रोज कमाने खाने वाले हैं. उनका जीवन काफी हद तक इस तालाब पर निर्भर है. लेकिन धीरे-धीरे तालाब का सुनियोजित तरीके से अतिक्रमण करने इसका क्षेत्रफल लगातार घटता गया. रिकॉर्ड के अनुसार, तालाब का कुल क्षेत्रफल 10.64 (32 बीघा) एकड़ है, लेकिन जब तालाब की नपाई की गयी तो पाया गया कि इसका एक बड़ा हिस्सा अतिक्रमण का शिकार हो चुका है और अब तालाब मात्र 7.50(22 बीघा) ही रह गया है.

एमएमआइसी ने स्वीकार किया कि यह काम जमीन माफियाओं द्वारा किया गया है. उन्होंने बताया कि रानीगंज में लगभग 40% तालाबों पर अतिक्रमण हो चुका है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तालाबों को भरने के खिलाफ सख्त निर्देश दिये हैं और उसी के अनुसार काम किया जा रहा है. श्री भगत ने लोगों से अपील की कि वे तालाबों को भरने से बचें, क्योंकि इससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel