कालीपहाड़ी में भीषण आग, डटे दमकल व पुलिसकर्मी
बुधवार दोपहर ऐतिहासिक जयचंडी पहाड़ के नंदुआड़ा क्षेत्र स्थित कालीपहाड़ी में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.
By AMIT KUMAR |
February 4, 2026 9:58 PM
पुरुलिया.
बुधवार दोपहर ऐतिहासिक जयचंडी पहाड़ के नंदुआड़ा क्षेत्र स्थित कालीपहाड़ी में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने पहाड़ी के बड़े हिस्से से धुआं उठते और कई स्थानों पर तेज आग की लपटें उठती देखी गयीं. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग व रघुनाथपुर थाने की पुलिस को अवगत कराया गया. स्थानीय लोग, दमकलकर्मी व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गये, लेकिन पहाड़ी की अधिक ऊंचाई के कारण फायर ब्रिगेड का पानी ऊपर तक नहीं पहुंच सका. इसके बाद बैटिंग पद्धति अपना कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया. दमकल अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच जारी है. खबर लिखे जाने तक पहाड़ के कुछ हिस्सों में धुआं दिखाई दे रहा था. दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन पूरे हालात पर लगातार निगरानी बनाये हुए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस आग से पहाड़ के जंगलों में रहने वाले जंगली जानवरों और पक्षियों को भारी नुकसान पहुंचा है....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:50 PM
June 27, 2026 8:49 PM
June 26, 2026 12:16 AM
June 26, 2026 6:20 AM
June 21, 2026 9:57 PM
June 21, 2026 3:55 PM
June 16, 2026 9:55 PM
June 16, 2026 9:53 PM
June 16, 2026 9:51 PM
June 13, 2026 9:57 PM
