[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल मुराराई में दिखा ममता बनर्जी का रौद्र रूप, कहा- भाजपा की नींव हिला दूंगी, कोयला-पत्थर लुटेरों की लिस्ट है मेरे पास

मुराराई में दिखा ममता बनर्जी का रौद्र रूप, कहा- भाजपा की नींव हिला दूंगी, कोयला-पत्थर लुटेरों की लिस्ट है मेरे पास

0
मुराराई में दिखा ममता बनर्जी का रौद्र रूप, कहा- भाजपा की नींव हिला दूंगी, कोयला-पत्थर लुटेरों की लिस्ट है मेरे पास

Mamata Banerjee Murarai Rally| बीरभूम/मुराराई, मुकेश तिवारी : बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बीरभूम के मुराराई में रौद्र रूप देखने को मिला. सोमवार को मुराराई खान क्रिकेट ग्राउंड में टीएमसी उम्मीदवार डॉ मुशर्रफ हुसैन के समर्थन में उतरीं ममता बनर्जी ने भाजपा को ‘भ्रष्टाचारी, अत्याचारी और लुटेरी’ पार्टी करार दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा के कई बड़े नेता बीरभूम में कोयला, पत्थर और बालू की लूट में शामिल हैं. वे उन सभी के नाम जानती हैं.

भाजपा अपनी गिरेबां में झांके : ममता

ममता बनर्जी ने भाजपा द्वारा लगाये जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों का कड़ा जवाब दिया. उन्होंने कहा- भाजपा हमें भ्रष्टाचारी कहती है, लेकिन हकीकत यह है कि उनसे बड़ी लुटेरी पार्टी कोई नहीं है. मेरा मुंह मत खुलवाइए, वरना भाजपा की नींव हिला दूंगी. उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कौन-कौन से नेता बीरभूम में करोड़ों का कोयला, पत्थर और बालू लूटकर बैठे हैं, इसका पूरा डेटा उनके पास है. वे सही समय पर इसका खुलासा करेंगी.

15 लाख रुपए और नौकरी के वादे पर घेरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने वादों की याद दिलाते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने भाजपा को ‘झूठी पार्टी’ बताया. उन्होंने पूछा कि मोदी जी का 15 लाख रुपए देने का वादा और हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का दावा कहां गया? उन्होंने कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलने और जुमलेबाजी करने में नंबर वन है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वेस्ट बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बंगाल के हजारों करोड़ रुपए (मनरेगा और आवास योजना) दबाकर बैठी है. किस मुंह से भाजपा नेता बंगाल में आकर वोट मांग रहे हैं.

एजेंसियों का डर और नयी योजनाओं का ऐलान

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) ने साफ कर दिया कि वे केंद्रीय एजेंसियों से नहीं डरतीं. उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का डर दिखाकर भाजपा टीएमसी को झुका नहीं सकती. बंगाल ही एकमात्र राज्य है, जो सरकारी कर्मचारियों को पेंशन और किसानों को फसल बीमा दे रही है. चुनाव के बाद ‘दुआरे स्वास्थ्य’ (द्वार पर स्वास्थ्य) योजना शुरू करने और खेत मजदूरों को 4,000 रुपए देने का वादा दोहराया.

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी के झालमुड़ी ब्रेक को ममता बनर्जी ने बताया 10 रुपए वाला स्क्रिप्टेड नाटक

Mamata Banerjee Murarai Rally: प्रवासियों और भाषा के मुद्दे पर प्रहार

प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए ममता ने कहा कि बंगाल के बाहर बांग्ला बोलने पर बंगालियों को बांग्लादेशी बताकर प्रताड़ित किया जाता है. भाजपा बंगाल में धर्म और जात-पात के नाम पर नफरत फैलाना चाहती है, जिसे बंगाल की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी.

इसे भी पढ़ें

शमिक भट्टाचार्य बोले- सिलिकॉन वैली से बंगाल तक ‘परिवर्तन’ की गूंज, दीदी के राज में 6300 कंपनियों ने छोड़ा राज्य

बंगाल की धरती से खरगे का मोदी पर पलटवार, कहा- महिला आरक्षण बिल विपक्ष ने नहीं, खुद पीएम ने खत्म किया

बंगाल चुनाव 2026 में ‘झूठ’ का सहारा ले रही TMC? SIR को NRC बताकर डराने और ‘फिश बैन’ की अफवाह का आरोप

एक ही बिल कितनी बार पास करायेंगे? पीएम मोदी पर बरसीं ममता बनर्जी, लगाये गंभीर आरोप

Previous article केजरीवाल को झटका, जस्टिस शर्मा ने खुद को सुनवाई से अलग करने से किया इनकार
Next article डीएवी में महात्मा हंसराज की जयंती मनी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel