[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल ममता बनर्जी के 2.5 किमी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, दुर्गापुर में गूंजा ‘जय बांग्ला’

ममता बनर्जी के 2.5 किमी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, दुर्गापुर में गूंजा ‘जय बांग्ला’

0
ममता बनर्जी के 2.5 किमी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, दुर्गापुर में गूंजा ‘जय बांग्ला’
दुर्गापुर में ममता बनर्जी के रोड शो की तस्वीरें.

Mamata Banerjee Durgapur Mega Road Show| दुर्गापुर, निमाई दास : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के निर्णायक मोड़ पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दुर्गापुर की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन किया. प्रांतिका पांचमाथा मोड़ से विरिंगी तक करीब ढाई किलोमीटर लंबे रोड शो में समर्थकों का ऐसा रेला उमड़ा कि पूरी सड़क ‘तृणमूलमय’ नजर आयी.

Mamata Banerjee Durgapur Mega Road Show West Bengal Election 2026 News
तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों के साथ रोड शो में शामिल हुईं ममता बनर्जी.

मुख्यमंत्री के इस मेगा शो ने न केवल कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है, बल्कि औद्योगिक नगरी दुर्गापुर के राजनीतिक समीकरणों में भी बदलाव के संकेत दिये हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ढोल-नगाड़े और शंखध्वनि : उत्सव में बदला राजनीतिक संग्राम

शुक्रवार सुबह से ही दुर्गापुर के प्रांतिका इलाके में उत्सव जैसा माहौल था. जैसे-जैसे ममता बनर्जी के आने का समय नजदीक आया, लोगों का हुजूम सड़कों पर जमा होने लगा.

Mamata Banerjee Durgapur Mega Road Show West Bengal Election 2026
सुबह से ही तृणमूल समर्थकों में देखा जा रहा था उत्साह.

मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान सड़क के दोनों तरफ हजारों लोग हाथों में माला और फूल लेकर खड़े थे. कई जगहों पर उन पर फूलों की बारिश की गयी.

Mamata Banerjee Durgapur Mega Road Show West Bengal Election 2026 News Today
ढोल, झाल बजाकर किया गया ममता बनर्जी का स्वागत.

जुलूस में कहीं ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई दे रही थी, तो कहीं शंख की आवाज से पूरा वातावरण गूंज उठा. ‘जय बांग्ला’ के नारों के बीच ममता बनर्जी ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया.

Mamata Banerjee Durgapur Mega Road Show: त्रिमूर्ति के साथ ममता का शक्ति प्रदर्शन

इस रोड शो की सबसे बड़ी खासियत थी 3 महत्वपूर्ण सीटों के उम्मीदवारों की एक साथ मौजूदगी. ममता बनर्जी के साथ दुर्गापुर पूर्व सीट से तृणमूल उम्मीदवार प्रदीप मजूमदार, दुर्गापुर पश्चिम सीट के प्रत्याशी कवि दत्ता और पांडवेश्वर से टीएमसी उम्मीदवार नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ट्रक पर मौजूद थे.

सुरक्षा का कड़ा पहरा और जनसैलाब

यह रोड शो महज एक राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि एक सार्वजनिक उत्सव जैसा लग रहा था. प्रांतिका से विरिंगी तक के इस लंबे सफर में सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद थी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

इसे भी पढ़ें

अमित शाह का ‘चुनावी तूफान’, 3 रैली, रोड शो, बंगाल में परिवर्तन के लिए भरेंगे हुंकार

बंगाल चुनाव 2026 के लिए अमित शाह का एक्शन प्लान, खड़गपुर में दिलीप घोष के लिए रोड शो, बांकुड़ा में मेगा रैली

ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर की गलियों में गूंजेगा ‘मोदी-मोदी’, आखिरी चरण में PM के मेगा रोड शो का प्लान

बंगाल चुनाव 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को दी गारंटी, TMC पर लगाये घुसपैठ को बढ़ावा देने के आरोप

Previous article रुपये में जोरदार रिकवरी, डॉलर के मुकाबले 29 पैसे चढ़ा, क्या अब सस्ता होगा कच्चा तेल?
Next article सांसद ने महिला आरक्षण बिल का किया समर्थन
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel