[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल इसीएल क्षेत्रों में 12 फरवरी की हड़ताल के समर्थन में जॉइंट एक्शन कमेटी का प्रदर्शन

इसीएल क्षेत्रों में 12 फरवरी की हड़ताल के समर्थन में जॉइंट एक्शन कमेटी का प्रदर्शन

0
इसीएल क्षेत्रों में 12 फरवरी की हड़ताल के समर्थन में जॉइंट एक्शन कमेटी का प्रदर्शन

अंडाल / पांडवेश्वर

.

इसीएल के केंदा, बंकोला और काजोडा क्षेत्रों में 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए जॉइंट एक्शन कमेटी (जैक) की ओर से प्रदर्शन और सभाएं आयोजित की गयीं. सिदुली कोलियरी में आयोजित सभा में श्रमिक संगठनों के नेताओं ने चार श्रम कोड का विरोध किया.

चार श्रम कोड पर आपत्ति

सभा को संबोधित करते हुए सीटू के उपाध्यक्ष सुजीत भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार चार श्रम कोड को जबरन मजदूरों पर थोप रही है. पहले मौजूद 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर ये कोड लागू किये गये हैं. उन्होंने कहा कि इन कोड के लागू होने से यूनियन बनाने का अधिकार कमजोर होगा और मजदूर प्रबंधन के समक्ष अपनी मांगें नहीं रख पायेंगे. वेतन और अन्य श्रमिक हितों पर भी इसका असर पड़ेगा. इसी के विरोध में 12 फरवरी को पूरे देश में एक दिन की हड़ताल की जा रही है. सभा में एटक नेता राजू राम, सीएमएसआइ सीटू केंदा एरिया कन्वेयर मानवेंद्र चटर्जी, सीएमएसआइ के सचिव विप्लव मित्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

बंकोला क्षेत्र में प्रदर्शन

बंकोला क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर कोलियरी पीट पर संयुक्त संग्राम कमेटी की ओर से प्रदर्शन सभा आयोजित की गयी. इस प्रदर्शन का नेतृत्व इंटक के एरिया सचिव कृष्णा राय ने किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel