[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल बंगाल में पैसेंजर ट्रेन जलकर राख, CCTV में संदिग्ध मूवमेंट, फॉरेंसिक टीम करेगी जांच

बंगाल में पैसेंजर ट्रेन जलकर राख, CCTV में संदिग्ध मूवमेंट, फॉरेंसिक टीम करेगी जांच

0
बंगाल में पैसेंजर ट्रेन जलकर राख, CCTV में संदिग्ध मूवमेंट, फॉरेंसिक टीम करेगी जांच
कटवा स्टेशन पर जलकर राख ट्रेन की बोगी. फोटो : प्रभात खबर

Katwa Burning Train| कटवा, मुकेश तिवारी : पूर्व बर्दवान के कटवा रेलवे स्टेशन पर रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे एक पैसेंजर ट्रेन में आग लग गयी थी. इस मामले में नया ट्विस्ट आया है. सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधियों की बात सामने आ रही है. फॉरेंसिक टीम इस पूरे मामले की जांच करेगी.

कटवा अजीमगंज पैसेंजर ट्रेन में लगी थी आग

घटना के समय स्टेशन पर मौजूद लोगों ने सोमवार को बताया कि पैसेंजर्स अपने सफर की तैयारी में थे, तभी प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी कटवा-अजीमगंज पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से धुआं उठता दिखा. कुछ ही मिनटों में आग की लपटें पूरे डिब्बे को घेर चुकी थीं. पूरा कोच जलकर राख हो गया.

दमकल, RPF और GRP की एंट्री

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची. दमकल की दो गाड़ियों ने करीब 1 घंटा 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस दौरान ट्रेन सेवाएं थोड़ी देर के लिए रुकीं, लेकिन बाद में बहाल कर दी गयीं.

पहले शॉर्ट सर्किट, अब ‘संदिग्ध’ एंगल

शुरुआत में इसे शॉर्ट सर्किट माना जा रहा था. लेकिन, अब कहानी में ट्विस्ट है. रेलवे सूत्रों के मुताबिक, आग बाहर से जान-बूझकर भी लगायी गयी हो सकती है. अधिकारी इस संभावना से इनकार नहीं कर रहे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

CCTV में दिखी संदिग्ध गतिविधि

रेलवे जांच टीम को स्टेशन के CCTV फुटेज में आग लगने से ठीक पहले कुछ संदिग्ध हरकतें दिखी हैं. क्या यह महज इत्तेफाक था या प्लान्ड मूव? फिलहाल कुछ भी साफ नहीं है, लेकिन शक गहराता जा रहा है.

Katwa Burning Train Purba Bardhaman West Bengal News
जांच करने कटवा पहुंचे रेलवे के अधिकारी. नीचे जली हुई बोगी. फोटो : प्रभात खबर

Katwa Burning Train: फॉरेंसिक टीम करेगी जांच

सोमवार को फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच रही है. रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवराम माझी ने कहा कि इस घटना को सिर्फ हादसा मानकर नहीं देखा जा रहा, बल्कि ‘संदिग्ध’ एंगल से भी जांचा जा रहा है. बड़ी साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है.

सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद कटवा स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं. आखिर प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के कोच में आग कैसे लगी? यह हादसा था या साजिश? जवाब अब फॉरेंसिक रिपोर्ट और जांच पर टिका है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल के बर्दवान में हादसा, कटवा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एक डिब्बे में लगी आग

Previous article एक बार पिएंगे तो बार-बार बनाएंगे फूल गोभी का ये क्रीमी सूप
Next article टोल प्लाजा पर नया डिजिटल नियम लागू, कागज अपडेट नहीं तो तुरंत कटेगा ई-चालान
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel