[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल उद्योगीकरण के लिए जोर, फॉसबेकी ने उद्यमियों को किया उत्साहित

उद्योगीकरण के लिए जोर, फॉसबेकी ने उद्यमियों को किया उत्साहित

0
उद्योगीकरण के लिए जोर, फॉसबेकी ने उद्यमियों को किया उत्साहित

आसनसोल.

दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फॉसबेकी की तरफ से भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से एक सेमिनार का आयोजन किया गया. ‘वे टू गो’ शीर्षक सेमिनार में संगठन की तरफ से दक्षिण बंगाल के 11 जिलों के नये उद्यमियों को उद्योगीकरण के लिए उत्साहित किया गया. संगठन के चेयरमैन सुभाष अग्रवाला, महासचिव सचिन राय, अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खेतान, वर्किंग प्रेसिडेंट स्वपन चौधरी के अलावा संगठन से जुड़े तमाम पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे.

सेमिनार में 11 जिलों के युवा उद्यमी पहुंचे. मौके पर पिनेकल इन्फोटेक सॉल्यूशन के सीइओ विमल पटवारी को बंग रत्न तथा कोल माइंस एसोसिएटेड ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विश्वदीप दे को दक्षिण बंग रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया. संगठन के महासचिव सचिन राय ने कहा कि देखा जा रहा है कि युवा उद्यमी यह क्षेत्र छोड़कर बाहर जा रहे हैं. उद्योगीकरण की बजाय वह नौकरी की तरफ ज्यादा झुक रहे हैं. लेकिन उद्योगीकरण के बिना किसी क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि बंगाल और आसनसोल शिल्पांचल की बात करें तो यहां पर उद्योगीकरण के लिए सभी संसाधन उपस्थित हैं. जरूरत है तो बस युवाओं को उद्योग की तरफ झुकाव पैदा करने की है. उनका संगठन यही कोशिश कर रहा है. कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए पश्चिम बर्दवान जिले के जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम ने कहा कि फॉसबेकी की तरफ से इस सेमिनार का आयोजन बेहद सराहनीय है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र में उद्योगीकरण को और बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि यहां प्रशासन के कई बड़े अधिकारी उपस्थित हैं, जो यहां के उद्योगपतियों के साथ मिलकर इस क्षेत्र में उद्योगीकरण को एक नयी दिशा दे सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel