[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल सड़क हादसे में हायर सेकेंडरी के परीक्षार्थी की हो गयी मौत

सड़क हादसे में हायर सेकेंडरी के परीक्षार्थी की हो गयी मौत

0
सड़क हादसे में हायर सेकेंडरी के परीक्षार्थी की हो गयी मौत

बांकुड़ा.

जिले के जयपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में हायर सेकेंडरी के एक परीक्षार्थी की मौत हो गयी. मृत छात्र की पहचान ज्वेल शेख (18) के रूप में हुई है. वह बिक्रमपुर गांव का निवासी था और जुजुर हाइ स्कूल से पढ़ाई कर रहा था. इस वर्ष वह हायर सेकेंडरी परीक्षा दे रहा था और उसका परीक्षा-केंद्र जयपुर हाइ स्कूल में पड़ा था. सोमवार को केमिस्ट्री की परीक्षा थी. मिली जानकारी के अनुसार ज्वेल मोटरसाइकिल से परीक्षा देने जा रहा था. प्रसादपुर स्कूल के पास स्थित चौराहे पर उसकी आमने-सामने टक्कर बिजली के खंभे ले जा रहे इंजन वैन से हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत जयपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ग्रामीणों का विरोध, चक्काजाम

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और आक्रोश जताया. लोगों ने स्टेट रोड नंबर 2 को जाम कर पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. ग्रामीण यामीन शेख ने बताया कि वैन में लदे खंभे की चपेट में आने से छात्र के सीने में गंभीर चोट लगी और अत्यधिक आंतरिक रक्तस्राव हुआ.

स्कूल प्रशासन का रोष, चालक गिरफ्तार

स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रबीर कुमार कर ने आरोप लगाया कि इस सड़क पर बालू लदे ट्रैक्टर और भारी वाहन अनियंत्रित रूप से गुजरते रहते हैं. परीक्षा के दौरान यातायात नियंत्रण होता, तो हादसा टाला जा सकता था. पुलिस ने आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है. प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा लिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel