[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल पराये मर्द से अवैध संबंध को लेकर पत्नी पर जानलेवा वार, आरोपी पति गिरफ्तार

पराये मर्द से अवैध संबंध को लेकर पत्नी पर जानलेवा वार, आरोपी पति गिरफ्तार

0
पराये मर्द से अवैध संबंध को लेकर पत्नी पर जानलेवा वार, आरोपी पति गिरफ्तार

हंसुए के वार से जख्मी महिला की हालत अस्पताल में गंभीर बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान के खंडघोष थाना क्षेत्र के शशगां ग्राम पंचायत के कुमिरकोला ग्राम में पराये मर्द से अवैध संबंध रखने के शक में विवाहित महिला पर उसके पति ने कथित तौर पर जानलेवा हमला किया. इसमें बुरी तरह जख्मी महिला को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे में बतायी गयी है. घटना की सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और आरोपी पति कन्हाई दास को गिरफ्तार कर लिया. घटना को लेकर इलाके में उत्तेजना है. पुलिस ने बताया कि बुरी तरह जख्मी प्रतिमा दास उक्त अस्पताल में उपचाराधीन है. पुलिस ने बताया कि दास दंपती के दो संतानें हैं. पत्नी के गैर मर्द से नाजायज ताल्लुक को लेकर घर में आये दिन झगड़े होते रहते थे. इससे तंग आकर प्रतिमा करीब 10 दिनों पहले कन्हाई को छोड़ कर चली गयी थी. बताया गया है कि वह अपने कथित प्रेमी के साथ चली गयी थी. इसके बाद अपनी पत्नी को कन्हाई किसी तरह मना कर वापस घर लाया था, शुक्रवार रात पराये मर्द से रिश्ते को लेकर दास दंपती में फिर झगड़ा हुआ. उस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर हंसुआ उठा कर अपनी पत्नी पर प्रहार कर दिया. इससे प्रतिमा लहूलुहान होकर वहां गिर पड़ी. आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोपी पति से पुलिस पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel