[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल बंगाल से बिहार पहुंच रहे विभिन्न ब्रांडों की करोड़ों रुपये की नकली सिगरेट

बंगाल से बिहार पहुंच रहे विभिन्न ब्रांडों की करोड़ों रुपये की नकली सिगरेट

0
बंगाल से बिहार पहुंच रहे विभिन्न ब्रांडों की करोड़ों रुपये की नकली सिगरेट

बीस लाख के नकली सिगरेट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार बीरभूम. शराब के बाद अब बड़े पैमाने पर बंगाल से बिहार पहुंच रही है नकली सिगरेट. एक गिरफ्तारी के बाद नकली सिगरेट के करोड़ों की तस्करी का मामला सामने आया है. बंगाल के मुर्शिदाबाद के बहरमपुर से बड़े पैमाने पर इस अवैध कारोबार का नेटवर्क झारखंड होते हुए बिहार तक फैले होने का खुलासा हुआ है. बीरभूम जिले के मुरारई थाने की पुलिस ने नकली सिगरेट की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए अलग-अलग ब्रांडों की करीब बीस लाख रुपये की नकली सिगरेट्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इतने बड़े पैमाने पर नकली सिगरेट की धरपकड़ को लेकर पुलिस भी सकते में आ गयी है. पुलिस ने बताया कि नकली सिगरेट की तस्करी करते हुए करीब 20 लाख रुपये कीमत की अलग-अलग ब्रांडों की नकली सिगरेट जब्त की गयी है. इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किये गये आरोपी का नाम शंभू रविदास है. वह बिहार के पटना का रहने वाला है. सूत्रों के अनुसार गत रविवार की मध्य रात चार पहिया एक वाहन बहरमपुर से पटना जा रहा था. वाहन को तब जब्त किया गया जब मुरारई थाने की पुलिस बीरभूम-झारखंड सीमा पर मुरारई में महेशपुर रोड पर नाका चेकिंग कर रही थी. पुलिस ने जब वाहन चालक शंभु रविदास से पूछताछ की तो वह कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका. खबर है कि वाहन चालक ने प्रिंटिंग प्रेस का एक चालान दिखाया. तभी पुलिस को शक हुआ. वाहन की तलाशी ली गयी. वाहन से विभिन्न ब्रांडों के 24 कार्टून में भर्ती नकली सिगरेट बरामद किये गये. गिरफ्तार व्यक्ति को रामपुरहाट महकमा अदालत में पेश किया गया. अदालत ने आरोपी को दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है. नकली सिगरेट तस्करी से और कौन-कौन लोग जुड़े है? कैसे नकली उत्पाद बाजार में बेचा जाता है? नकली सिगरेट कहा तैयार हो रहे हैं? बिहार के साथ अन्य किस किस राज्य में इसकी सप्लाई हो रही है और इस अवैध कारोबार में कौन कौन लोग शामिल हैं, इनका जवाब मुरारई थाने की पुलिस तलाशने में जुट गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel