[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल टैब के पैसों के गबन के मामले में मालदा से चार और जालसाज हुए गिरफ्तार

टैब के पैसों के गबन के मामले में मालदा से चार और जालसाज हुए गिरफ्तार

0
टैब के पैसों के गबन के मामले में मालदा से चार और जालसाज हुए गिरफ्तार

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिला पुलिस ने टैब के पैसों के गबन के मामले में चार और आरोपियों को मालदा से गिरफ्तार किया है. जिला पुलिस अधीक्षक सायक दास ने मंगलवार को प्रेस मिट कर बताया था कि आरोपी हासेम अली से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर ही मंगलवार देर रात मालदा से चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम पिंटू शेख, जमाल शेख, श्रवण सरकार और रॉकी शेख हैं. पुलिस सूत्रों ने कहा कि मालदा के भगवानपुर केबीएस स्कूल में एक संविदा कंप्यूटर शिक्षक रॉकी शेख पर कई स्कूल खातों के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करने का आरोप लगाया गया है, जिससे प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पैसों के गबन में उससे मदद मिली है.

पुलिस अधीक्षक सायक दास ने कहा, कि पोर्टल में अनैतिक या अवैध तरीके से प्रवेश करके कुछ खातों के नंबर बदल दिये गये थे. बर्दवान के सीएमएस स्कूल के 28 छात्रों में से 25 के अन्य खातों में जाने वाले पैसे को रोकने में वे लोग सक्षम हुए हैं. पुलिस के मुताबिक जिले के 20 स्कूलों के 81 छात्रों का पैसा दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया गया है. जांच में पता चला कि खाता नंबर गलत टाइप होने से 11 लोगों का पैसा दूसरे खातों में चला गया. बाकी 70 खातों को जांच के दायरे में लाया गया है. जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार 87 लोगों के खातों में पैसे जमा नहीं हुए हैं. इसकी बजाय, पैसा किसी और के खाते में चला गया था. उन सभी खातों की पहचान कर ली गयी है. 85 लोगों को टैब खरीदने के लिए पैसे भी दिये गये हैं.

इसके अलावा विभिन्न कारणों से 522 छात्र अपने खाते से पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं. प्रशासन का दावा है कि उन खातों से संबंधित कुछ समस्याएं हैं. पैसे तभी निकाल सकते हैं जब उन समस्याओं का निपटान हो जायेगा. बर्दवान सदर थाना इलाके के बीसी रोड स्थित सीएमएस हाइस्कूल में 28 विद्यार्थियों के अकाउंट से सरकारी टैब के पैसे (प्रति छात्र 10 हजार रुपये) गायब होने की शिकायत के बाद जिला पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए एक आरोपी हासेम अली को मालदा से गिरफ्तार किया था. अदालत से 14 दिनों की रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने हासेम अली से पूछताछ की थी. उससे मिली जानकारी के आधार पर पूर्व बर्दवान जिला पुलिस ने बीती रात मालदा में चार और जालसाजों को गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel