[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल डीएसपी टाउनशिप में अतिक्रमण हटाओ अभियान, जर्जर औरै परित्यक्त क्वार्टरों पर चला बुलडोजर

डीएसपी टाउनशिप में अतिक्रमण हटाओ अभियान, जर्जर औरै परित्यक्त क्वार्टरों पर चला बुलडोजर

0
डीएसपी टाउनशिप में अतिक्रमण हटाओ अभियान, जर्जर औरै परित्यक्त क्वार्टरों पर चला बुलडोजर

दुर्गापुर.

दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) प्रबंधन ने इस्पात नगर के विभिन्न सेक्टरों में अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ-साथ लंबे समय से जर्जर पड़े क्वार्टरों को ढहाने का कार्य शुरू किया है. बुधवार को शहर के बी-जोन स्थित जेसी बोस रोड संलग्न लंबे समय से परित्यक्त और बेहद जर्जर अवस्था में पड़े कई क्वार्टरों को प्रबंधन के निर्देश पर बुलडोजर लगाकर जमींदोज कर दिया गया. इस कार्रवाई के दौरान डीएसपी अधिकारियों के दल के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी घटना स्थल पर मुस्तैद था.

पांच दशक पहले श्रमिकों के लिए बने थे आवास

जानकारी के अनुसार, डीएसपी प्रबंधन द्वारा प्लांट में काम करने वाले श्रमिकों के लिए स्टील टाउनशिप के विभिन्न इलाकों में करीब पांच दशक पहले इन क्वार्टरों का निर्माण किया गया था. नौकरी से रिटायरमेंट होने के बाद अधिकांश श्रमिक क्वार्टरों को खाली कर अपने पैतृक आवास लौट चुके हैं, जिससे ये क्वार्टर वर्षों से खाली पड़े थे. उचित देखरेख न होने के कारण अधिकांश आवास काफी जर्जर और खतरनाक स्थिति में पहुंच गए थे, जो कभी भी ढह सकते थे.

अवैध कब्जे और हादसों को रोकने के लिए उठाया कदम

आरोप है कि इन सुनसान पड़े क्वार्टरों में कुछ बाहरी लोग अवैध कब्जा कर रह रहे थे, जिससे इलाके में असामाजिक गतिविधियों की आशंका लगातार बनी रहती थी. साथ ही भवनों की बदहाल स्थिति के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने का डर था. डीएसपी प्रबंधन का कहना है कि आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इन जोखिमपूर्ण और असुरक्षित ढांचों को हटाने का कदम उठाया गया है. भविष्य में संभावित दुर्घटनाओं को रोकना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. स्थानीय निवासियों ने प्रबंधन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे जनहित में उठाया गया आवश्यक कदम बताया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel