[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल दोस्तों के साथ नशा करने के बाद से ही लापता है रानीगंज का एक युवक, ड्रोन से तलाश जारी

दोस्तों के साथ नशा करने के बाद से ही लापता है रानीगंज का एक युवक, ड्रोन से तलाश जारी

0
दोस्तों के साथ नशा करने के बाद से ही लापता है रानीगंज का एक युवक, ड्रोन से तलाश जारी

20 वर्षीय नौशाद खान 14 दिसंबर से लापता पुलिस ने डॉग स्क्वाड, गोताखोरों और ड्रोन से तलाशी अभियान चलाया रानीगंज. रानीगंज के बल्लभपुर फांड़ी क्षेत्र के रघुनाथचक इलाके में 20 वर्षीय नौशाद खान बीते 14 दिसंबर से लापता है. दोस्तों के साथ नशा करने के बाद वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गया. पुलिस ने डॉग स्क्वाड, गोताखोरों और ड्रोन के माध्यम से व्यापक तलाशी अभियान चलाया है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. मामले के अनुसार, नौशाद खान 14 दिसंबर की सुबह नौ बजे घर से निकला था और दोपहर तक वापस नहीं आया. परिजनों द्वारा बार-बार फोन करने के बाद भी उससे संपर्क नहीं हो पाया. इसके बाद 15 दिसंबर को बल्लभपुर चौकी में परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी. पुलिस ने नौशाद के साथ रहे अन्य युवकों से पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने जंगल में गांजा, हेरोइन और नशीली दवाओं का सेवन किया था. नौशाद इसी दौरान गायब हो गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डॉग स्क्वाड, गोताखोरों और ड्रोन की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया. जंगल, पुराने जलाशय और आसपास के इलाकों में व्यापक तलाशी की गयी लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है. नौशाद की मां हमीदा खातून ने बताया कि 14 दिसंबर को दोपहर दो बजे उसने नौशाद को फोन किया था और उसने कहा था कि वह जल्द घर आ जायेगा. लेकिन उसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया. हमीदा खातून ने बताया कि नौशाद सिगरेट पीता था, लेकिन उसकी नशे की लत के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नौशाद पानी में डूबा है या फिर कहीं और चला गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel