[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल कैनलपाड़ा में पुआल के नीचे मिले दर्जनों बम, इलाके में हड़कंप

कैनलपाड़ा में पुआल के नीचे मिले दर्जनों बम, इलाके में हड़कंप

0
कैनलपाड़ा में पुआल के नीचे मिले दर्जनों बम, इलाके में हड़कंप

बोलपुर.

बीरभूम जिले के बोलपुर थाना क्षेत्र के सियान के पास कैनल पाड़ा में पुआल की आड़ में छिपा कर रखे गये दर्जनों बमों की बरामदगी से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पाते ही बोलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर कर जांच-पड़ताल में जुट गयी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक ड्रम व झोले में भर कर रखे गये 20 से अधिक बम बरामद किये गये. मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गयी. बाद में टीम मौके पर पहुंची और सभी बमों को निर्जन व खुले स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से निष्क्रिय कर दिया गया.

चुनाव से पहले बम बरामदगी पर सियासी आरोप-प्रत्यारोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि नानूर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सियान इलाके में बमों की यह बरामदगी चिंता का विषय है. लाभपुर के बाद अब बोलपुर में इस तरह की घटना सामने आने से लोगों में आशंका बढ़ गई है. कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जिले में असामाजिक तत्वों द्वारा विस्फोटक सामग्री एकत्र की जा रही है. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले अशांति फैलाने के उद्देश्य से बमों को जमा किया जा रहा है. वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. पुलिस ने कहा कि ये बम किसने व किस इरादे से वहां छिपाये, इसकी गहन पड़ताल की जा रही है. घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel