कांकसा में फिर डायरिया का प्रकोप
पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा ब्लॉक के मलानदिघी ग्राम पंचायत के अधीन कुलडिहा के हरिसिंगा ग्राम में डायरिया का प्रकोप पुनः देखने को मिला.
By Prabhat Khabar News Desk |
November 6, 2024 9:53 PM
पानागढ़.
पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा ब्लॉक के मलानदिघी ग्राम पंचायत के अधीन कुलडिहा के हरिसिंगा ग्राम में डायरिया का प्रकोप पुनः देखने को मिला. गंभीर हालत में पिंकी हांसदा नामक महिला को दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं गांव में कई और पीड़ितों का इलाज चल रहा है. गांव में मेडिकल टीम ने पहुंच कर इलाज शुरू कर दिया है. वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से साफ सफाई और पेयजल को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है. इससे पहले कुलडिहा के आदिवासीपाड़ा में दो महिलाओं की डायरिया से मौत हो गयी थी. साथ ही 14 अन्य पीड़ित हुए थे. उस वक्त जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी भी गांव में पहुंचे थे....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:50 PM
June 27, 2026 8:49 PM
June 26, 2026 12:16 AM
June 26, 2026 6:20 AM
June 21, 2026 9:57 PM
June 21, 2026 3:55 PM
June 16, 2026 9:55 PM
June 16, 2026 9:53 PM
June 16, 2026 9:51 PM
June 13, 2026 9:57 PM
